back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

Railway News: वैशाली सुपरफास्ट, जयनगर से शहीद, सियालदह-जम्‍मूतवी हमसफर एक्‍सप्रेस 18 अप्रैल से नई रास्ते चलेंगी, पढ़िए टाइम-टेबल के साथ किन ट्रेनों का होगा बीच रास्ते रोककर परिचालन

spot_img
- Advertisement -

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में सराय व तुर्की स्टेशन पर नन इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण एक ट्रेन का रूट बदलेगा व कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोक कर चलाया जाएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नई दिल्ली से 18, 20, 22, 24 और 28 अप्रैल को चलने वाली 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित रूट हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा के रास्ते चलेगी।

- Advertisement -

रेलवे कुछ ट्रेनों को उनके आरंभिक स्टेशन से समय बदलकर चलाएगा। ट्रेन 14673 शहीद एक्सप्रेस 18, 20, 27 व 28 अप्रैल को जयनगर से 3:30 घंटे की देरी से चलेगी। वहीं, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 22, 24, 26 व 29 अप्रैल को जयनगर से 3:30 घंटे प्रभावित होगी। इसी तरह कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते रोक कर चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 22317 सियालदह-जम्‍मूतवी हमसफर एक्‍सप्रेस का 18 अप्रैल से समय बदल जाएगा। यह ट्रेन सियालदह से दोपहर 1.10 बजे चलेगी। जबकि 20 अप्रैल से यह ट्रेन जम्‍मूतवी से सुबह 07:25 बजे के स्‍थान पर सुबह 07:20 बजे प्रस्‍थान करेगी।

वहीं, अमृतसर से 18, 22 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 1:50 घंटे, अमृतसर से 23, 25, 26 व 27 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 50 मिनट और अमृतसर से 24 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 2:50 घंटे रोकी जाएगी।

इसी तरह डिब्रूगढ़ से 18 अप्रैल को चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1:50 घंटे और 25 अप्रैल को चलने वाली इस ट्रेन को कटिहार-भगवानपुर के बीच दो घंटे, अहमदाबाद से 17 व 27 अप्रैल को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पाटलीपुत्र-हाजीपुर के बीच 20 मिनट रोकी जाएगी।

इन ट्रेनों को बीच रास्ते रोक कर होगा परिचालन 

अमृतसर से 17 अप्रैल को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल छपरा-हाजीपुर के मध्य 20 मिनट, नई दिल्ली से 25 से 27 अप्रैल तक आरंभ होने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 मिनट, नई दिल्ली से 23 अप्रैल को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस 2:30 घंटे, अमृतसर से 17 एवं 19 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 30 मिनट छपरा व हाजीपुर के बीच नियंत्रित होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar: The Revenge News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, पढ़ें पूरा रिव्यू और जानें क्यों है यह ‘मस्ट वॉच’ फिल्म!

Dhurandhar: The Revenge: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज'...

रामायण फिल्म: सुग्रीव के किरदार में इस एक्टर की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी स्टारकास्ट!

Ramayana Film: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण'...

Bihar Police News: पुलिस पर बढ़ते हमलों पर HEADQUTER सख्त, अब बदले नियम, छापेमारी से पहले SHO को देनी होगी SDPO को सूचना!

Bihar Police News: पुलिस महकमे पर लगातार बढ़ते हमलों ने एक बार फिर सुरक्षा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें