back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar Weather: दरभंगा समेत बिहार के 38 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी,

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

 पिछले दिनों बिहार में आई तेज आंधी और पानी के बाद लगातार तीन दिनों से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सोमवार को मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, दरभंगा, मधुबनी समेत प्रदेश के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। सुबह से ही दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल और मधुबनी जिले में बारिश की संभावना को लेकर की चेतावनी दी गई है।

बिहार में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसकी गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक पूरब पश्चिम ट्रफ लाइन दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में बने हुए चक्रवातीय परिसंचरण के क्षेत्र से झारखंड तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से होकर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर से होकर गुजर रही है।

इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों में एवं उत्तर पूर्व तथा दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर आज बारिश,  वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है।

सोमवार को उत्तरी भारत के कई इलाके बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्यभारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्री-मानसून का असर आज भी उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि तथा UP, MP और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान से राहत रहेगी।

रविवार को पश्चिम चंपारण के बगहा में 40 मिलीमीटर, चनपटिया में 37.2, गौनाहा में 31.4, पूर्वी चंपारण के महेशी में 28.6, पताही में 24, मोतिहारी में 22.1, शिवहर जिले के तरियानी में 20.4 एवं डुमरी में 20.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई. इसके अलावा अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, कैमूर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, बांका, गया, नवादा, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय और जमुई जिले के एक दो स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हुई।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें