back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

रिया चक्रवर्ती का फिर टूटा सपना, नहीं जा सकीं अबू धाबी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से जारी लुक आउट नोटिस की वजह से अबू धाबी नहीं जा सकीं।

- Advertisement -

रिया का अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉड्र्स 2022 में हिस्सा लेने का सपना टूट गया। हालांकि मुंबई की विशेष अदालत ने रिया को 2 से 5 जून तक अबू धाबी जाने की अनुमति दी थी।

- Advertisement -

विशेष अदालत में शनिवार को रिया चक्रवर्ती की ओर से उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने आवेदन पेश कर एनसीबी के कामकाज पर सवाल खड़ा किया। सतीश मानेशिंदे ने कहा कि कोर्ट ने ही सशर्त रिया चक्रवर्ती को 2 से 5 जून तक अबू धाबी जाने की अनुमति दी थी और एनसीबी को रिया चक्रवर्ती को उनका पासपोर्ट वापस देने का आदेश भी दिया था, लेकिन एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को पासपोर्ट नहीं दिया।

- Advertisement -

इससे रिया अबू धाबी नहीं जा सकीं। इसके बाद ईडी के वकील अतुल सरपांडे ने कहा कि ड्रग मामले में आरोपित होने के कारण रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसी वजह से रिया पर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एनसीबी ने इसी वजह से रिया को उनका पासपोर्ट नहीं दिया।

मानेशिंदे ने अदालत को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि विदेश जाने के लिए आवेदन करते समय रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। इसके चलते अभिनेत्री रिया अब आइफा समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसलिए उसे पासपोर्ट नहीं चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammed Shami: घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शमी को भेजा नोटिस, पत्नी हसीन जहां की याचिका पर मांगा जवाब

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे मोहम्मद शमी के जीवन में एक बार...

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें