back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद के उम्मीदवारों का ऐलान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश राजद कार्यालय में आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संयुक्त रूप से राजद और वामदल के उम्मीदवारों का एलान किया।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि फिलहाल समस्तीपुर, पूर्णिया और नवादा सीट से लड़ने वाले उम्मीदवारों का एलान नहीं किया जा रहा है। इनकी सूची बाद में आएगी। जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या कांग्रेस के उम्मीदवार इन सीटों पर उतरेंगे? इस पर जगदानंद सिंह ने कहा कि नहीं। इस पर राजद के ही उम्मीदवार उतरेंगे। चूंकि, उम्मीदवारों का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसलिए इन सीटों पर उतरने वाले उम्मीदवारों का एलान बाद में किया जायेगा।

- Advertisement -

राजद की ओर से जारी किये उम्मीदवारों की सूची के अनुसार पटना से कार्तिकेय कुमार, भोजपुर-बक्सर से अनिल सम्राट, गया से रिंकू यादव, नालंदा से बीरन यादव, रोहतास-कैमूर से श्रीकृष्ण सिंह, औरंगाबाद से अनुज सिंह, सारण से सुधांशु रंजन पांडे, सीवान से विनोद जायसवाल, दरभंगा से उदय शंकर यादव, पूर्वी चंपारण से बबलू देव, पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार, मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह, वैशाली से सुबोध राय, सीतामढ़ी से कब्बू खीरहर, मुंगेर-जमुई-लखीसराय से अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

- Advertisement -

इनके अलावा कटिहार से कुंदन सिंह, सहरसा-मधेपुरा से डॉक्टर अजय सिंह, मधुबनी से मेराज आलम, गोपालगंज से दिलीप सिंह, बेगूसराय-खगड़िया से मनोहर यादव, भागलपुर सीट सीपीआई को दिया गया है। वहां से संजय यादव उम्मीदवार होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RTE Admission: राजस्थान में RTE के दायरे में बड़ा विस्तार, अब इन कक्षाओं में भी मिलेगा मुफ्त प्रवेश

RTE Admission: राजस्थान के नन्हे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सरकार ने शिक्षा...

ऑनलाइन फूड डिलीवरी: 6.2 KM के लिए 35 रुपये! वायरल वीडियो ने स्विगी डिलीवरी सिस्टम पर उठाए सवाल

Online Food Delivery: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल लैंडस्केप में ऑनलाइन फूड डिलीवरी...

AI Technology के नए युग की शुरुआत: Sarvam Edge अब बिना इंटरनेट चलाएगा आपके डिवाइस में AI

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाते हुए, Sarvam AI...

Amisha Patel पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

Amisha Patel News: बॉलीवुड की गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें