back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

अररिया के नरपतगंज में भीषण सड़क हादसा में हाईवे पर बस और ट्रक की टक्कर, एक की मौत, 36 घायल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ररिया के नरपतगंज में भीषण सड़क हादसा मंगलवार को हुआ । जहां अररिया-सुपौल सीमा पर नरपतगंज के अनंत चौक के पास बस और ट्रक में आमने-सामने से टक्कर हो गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

डब्ल्यूबी 73 सी 7328 बस सीतामढ़ी से सिलीगुढ़ी जा रही थी। इस दौरान हादसा हुआ । हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि 36 यात्री घायल हो गये। बताया जा रहा है कि घटना में बस कंडेक्टर की इलाज के दौरान मौत गई और एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

इस बस में अधिकतर यात्री बंगाल के थे। जो सीतामढ़ी से दिन के करीब 2:00 बजे बस से सिलीगुड़ी के लिए निकले थे। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस में करीब सौ से ज्यादा की संख्या में ठुस-ठुस कर यात्रियों को भरा गया था और चालक अनियंत्रित होकर बस को चला रहा था। जिस कारण अररिया सुपौल सीमा पर जैसे ही बस पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक के साथ बस की सीधी जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची भीमपुर सुपौल थाने की पुलिस ने घायलों को अररिया के नरपतगंज अस्पताल पहुंचाया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही नरपतगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य जारी किया। घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण अस्पताल परिसर में ही इलाज शुरू करना पड़ा। मौके पर फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला, बीडीओ रंजीत सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 विश्व कप से Lockie Ferguson की वापसी: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका!

Lockie Ferguson: टी20 विश्व कप के बीच में एक ऐसी खबर आई है जिसने...

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें