back to top
14 सितम्बर, 2024
spot_img

Madhubani: पांच दिनों से लापता अधेड़ की लाश मिलने पर बवाल, जमीनी विवाद में हत्या को लेकर 5 घंटे तक सड़क जाम,

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मधुबनी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां बाबूबरही भूपट्टी नहर चौक स्थित हेचरी तालाब में रविवार को एक अधेड़ की लाश मिलने पर बवाल हो गया।

 

लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर आक्रोशित हो गए। मामला जमीनी विवाद से जोड़ते हुए परिजनों ने भी जमकर हंगामा किया। वहीं, बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। वहीं, लाश को उठाने से भी मना कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…

जानकारी के अनुसार, हेचरी तालाब से आज सुबह बरुआर के कृष्ण देव सहनी की लाश बरामद हुई। यह वही हेचरी है जहां सहनी कार्य करते थे। यह हेचरी उनके रिश्तेदार का है और यहीं से वह पिछले पांच दिनों से गायब थे। परिजनों ने इसको लेकर गांव के ही रामनारायण सहनी पर पति को गायब कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

इधर, लाश मिलने की सूचना पर पूरा गांव उमड़ आया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इस कदर जमा हो गई कि बाद में प्रशासन को भी कार्रवाई में लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने जमीन विवाद की सुनवाई से लेकर उसके गायब होने की सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाला।

बाद में आक्रोशित लोगों की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि सभी सड़कों को बांस बल्ला लगा कर जाम कर दिया। नाराज लोग शव को उठाने नहीं दे रहे थे। इनका कहना था, प्रशासन सहनी के परिवार को मदद और परवरिश तय करे।

पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह गांव के ही रामनारायण सहनी व अन्य पर पति को गायब करने की शंका जताते पुलिस को लिखित शिकायत भी की थी। कहा था कि पति के साथ वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा है।

घटनास्थल पर खजौली इंस्पेक्टर राजकिशोर राम के नेतृत्व में बाबूबरही, राजनगर व खजौली थाने की पुलिस पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह छह बजे मृतक का शव तालाब में उपलाने लगा। पांच घंटे बाद सड़कों से जाम हटा लिया गया। थानाध्यक्ष रामशीष कामती ने बताया कि हत्या के बिंदू पर छानबीन की जा रही है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के बिरौल में रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश, Post-mortem Report का इंतजार

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया गांव में शनिवार की देर...

Darbhanga Police’s Action | लोडेड देशी पिस्टल और 7 जिंदा गोलियां, चंदन गिरफ़्तार, जानिए क्या है Criminal Record?

प्रभाष रंजन, दरभंगा। बेंता थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हथियार...

Darbhanga में SBI, PNB और ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का Immediate Settlement

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा।  राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 207 मामलों...

Darbhanga में 8 महीने बाद बैठक, पसीने से लथपथ सदस्य, प्रशासन पर कटाक्ष, आंगनबाड़ी, मनरेगा, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य समस्याओं पर गर्मागर्मी बहस

केवटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें