back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

सीबीएसई, आईसीएसई और राज्यों के बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा रद करने की याचिका पर सुनवाई 23 को

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुप्रीम कोर्ट सीबीएसई,आईसीएसई और राज्यों के बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की फिजिकल परीक्षा रद करने की मांग पर कल यानि 23 फरवरी को सुनवाई करेगा।

- Advertisement -

इस मामले की मेंशनिंग के दौरान 21 फरवरी को वकील प्रशांत पद्मनाभन ने कहा था कि कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और बारहवीं की फिजिकल परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकती हैं। तब चीफ जस्टिस ने कहा था कि 2021 में जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच ने ऐसे मामले पर सुनवाई की थी। इसलिए इस याचिका पर उसी बेंच के पास जाने दें।

- Advertisement -

याचिका दायर करने वालों में 15 से ज्यादा राज्यों के छात्र हैं। याचिका में राज्य बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएसई. नेशनल ओपन स्कूलिंग को मूल्यांकन के वैकल्पिक तरीके के बारे में एक अधिसूचना पारित करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है। पिछले साल सीबीएसई, आईसीएसई और राज्यों के बोर्डों ने वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करने का फैसला लिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

T20 World Cup: कप्तान टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 रनों का लक्ष्य!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले की गर्माहट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें