मई,3,2024
spot_img

नालंदा में दलित महिला मुखिया मंती देवी को दबंगों ने पीटा, घर में घुसकर लाठी-डंडे और रॉड से पीटा

spot_img
spot_img
spot_img

बिहारशरीफ में दबंगों ने गुरुवार की सुबह चुंगी पंचायत के दलित समाज की महिला मुखिया मंती देवी को उनके घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस जानलेवा हमले में स्थानीय पंचायत समिति सदस्य समेत चार लोगों को नामजद किया गया है।

घटना बिहारशरीफ प्रखंड की तुंगी पंचायत की है। पीड़ित मुखिया मंती देवी ने बताया कि उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने इंदिरा आवास दो महीने बाद देने को कहा था। इसी बात को लेकर उनपर जानलेवा हमले स्थानीय पंचायत समिति सदस्य समेत चार लोगों ने किया।

नालंदा में दलित महिला मुखिया मंती देवी को दबंगों ने पीटा, घर में घुसकर लाठी-डंडे और रॉड से पीटा,  वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
नालंदा में दलित महिला मुखिया मंती देवी को दबंगों ने पीटा, घर में घुसकर लाठी-डंडे और रॉड से पीटा, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

मुखिया मंती देवी के पति अनूप मांझी ने बताया
पंसस ने एक ग्रामीण को इंदिरा आवास दिलाने के लिए कहा था। उन्होंने कागजी कार्रवाई के बाद दो महीने में आवास दिलाने का भरोसा दिया था। इससे पंसस नाराज हो गये।उन्होंने अपने सहयोगी शिवेन्द्र कुमार, बबलू कुमार व विक्की कुमार के साथ मुखिया के घर में मारपीट की।

यह भी पढ़ें:  Rising Stars | Darbhanga Radiance Classes Outshines Kota Giants in JEE Excellence!

बताया जाता है कि तीन चार लोग मुखिया के घर के पास लाठी-डंडे से मारपीट कर रहे हैं। साथ ही गालियां भी दे रहे हैं।  मुखिया का आरोप है कि उनकी प्रसूता गोतनी के साथ भी मारपीट की गयी।

जानकारी के अनुसार, मुखिया मंती देवी ने पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी थाने में एफआईआर करायी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| राख की ढ़ेर में जमींदोज महादेव मठ गांव...300 घर राख...पहली सी सूरत हो गई बीती बात

मुखिया ने बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों से गुहार लगायी है। उनका पूरा परिवार डरा-सहमा है। घटना के बाद मामले की जांच के लिए दीपनगर थाना की पुलिस गांव पहुंची थी। एससी-एसटी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| "...आशिकी के लिए"...दो बच्चों को छोड़, दो बच्चों को ले गई... लौटी ही नहीं...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें