मई,20,2024
spot_img

Jharkhand-Bihar News : रामगढ़ में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान एक दर्जन लोगों को रौंदकर तांडव मचाने वाला स्कॉर्पियो बिहार से जब्त

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

रामगढ़। रामगढ़ शहर में गणपति विसर्जन जुलूस में तांडव मचाने वाले स्कॉर्पियो को पुलिस ने बिहार राज्य से जब्त कर लिया है। इस मामले की पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो ने की है।

 

उन्होंने बताया कि यह वही स्कॉर्पियो है जिस पर सवार चालक ने लगभग एक दर्जन लोगों को धक्का मारा था। स्कार्पियो चालक के द्वारा जुलूस में शामिल लोगों को अपनी चपेट में लिया गया था।

किसी के धक्के से शहर के लोहा टोला निवासी अभिषेक विश्वकर्मा की मौत भी हुई थी। इस मामले में मृतक अभिषेक विश्वकर्मा के पिता कृष्णा विश्वकर्मा के द्वारा रामगढ़ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार गाड़ी का चालक और मालिक अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी।

Jharkhand-Bihar News : रामगढ़ में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान एक दर्जन लोगों को रौंदकर तांडव मचाने वाला स्कॉर्पियो बिहार से जब्त

12 सितंबर की रात शहर के झंडा चौक तालाब के पास स्कॉर्पियो चालक ने तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चला कर कई लोगों को टक्कर मारी थी। गोला चट्टी बाजार बेसिक स्कूल के पास इस स्कार्पियो ने एक खड़ी गाड़ी को धक्का मारा था।

इसके बाद भागने के दौरान उसने अभिषेक विश्वकर्मा के अलावा गुड्डू मुंडा, अमित मालाकार, ओम प्रकाश अग्रवाल, रौनक विश्वकर्मा को भी इसी स्कारपियो ने जोरदार टक्कर मारी थी। जिससे वे सभी घायल हो गए थे।

कृष्णा विश्वकर्मा ने आरोप लगाया था कि इसी स्कार्पियो चालक के द्वारा जानबूझकर तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सभी लोगों को टक्कर मारी गई थी। जिसकी वजह से अभिषेक विश्वकर्मा की मौत इलाज के दौरान हो गई।

यह था मामला

रामगढ़ शहर के गोला रोड स्थित झंडा चौक मोड़ पर रविवार की देर रात श्री गणेश भगवान की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियो भीड़ में घुस गई।

इससे जुलूस में शामिल रामगढ़ थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक(एएसआइ) उपेंद्र सिंह सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज रफ्तार सफेद स्कार्पियो जुलूस की भीड़ को रौंदते हुए फरार हो गया। मौके पर ही अफरा-तफरी के माहौल में सभी घायलों को सदर अस्पताल, दि होप अस्पताल रांची रोड सहित कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

गंभीर रूप से घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। घायल रामगढ़ थाने के एसएसआइ उपेंद्र सिंह को भी रिम्स भेजा गया।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गोला रोड को जाम कर दिया है। घटना की सूचना पाकर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोग जुलूस को रौंदने वाले स्कार्पियो को जब्त करने की मांग कर रहे थे, आज वह पूरा हो गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें