back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

साधना ज्वेलर्स में का शटर और ताला काटकर लाखों के जेवरात ले उड़े अपराधी, हाथ मल रही पुलिस, थम नहीं रहा अपराध

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक दुकान का शटर काटकर तीन लाख से अधिक का आभूषण गायब कर दिया।

- Advertisement -

घटना लाखों सहायक थाना क्षेत्र के पटेल चौक धबौली के समीप स्थित साधना ज्वेलर्स की है। जहां की चोरों ने देर रात शटर एवं शटर में लगा पांच ताला काटकर अंदर घुस गए और तिजोरी का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने तिजोरी में रखा 50 ग्राम सोने का आभूषण, एक किलो चांदी का आभूषण तथा दस हजार नगद गायब कर दिया।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची लाखो सहायक थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी उपेन्द्र सोनी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर चले गए थे।

- Advertisement -

सुबह में छह बजे घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे तो सब ताला टूटा मिला। बताया जा रहा है कि साधना ज्वेलर्स खुलने के बाद से ही लगातार चोरी हो रही है, सभी कवायद के बाद भी पांचवीं बार इस दुकान में चोरी की घटना हुई है।

बेगूसराय जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्ण व्यवसायी इन दिनों अपराधियों के निशाने पर हैं। स्वर्ण व्यवसायी के साथ लगातार चोरी और लूट की घटना हो रही है, लेकिन सभी चौकसी के बाद भी अपराध कम नहीं हो रहा है। एक और बड़ी वारदात से व्यवसाईयों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Akshara Singh News: तेज प्रताप यादव पर अक्षरा सिंह हुईं फिदा, ज्योति सिंह के समर्थन में भी कही बड़ी बात

Akshara Singh News: फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में अक्सर दिल से निकली बातें सुर्खियां...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें