back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

ट्रक और वैन में भीषण टक्कर से लगी आग, जिंदा जलकर 26 लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां के उत्तरी राज्य तमौलिपस में एक ट्रैक्टर ट्रोलर और एक वैन की हाइवे पर टक्कर हो गई, जिसके बाद उसमें जबरदस्त आग लग गई। दुर्घटना इतनी घातक थी कि उसमें 26 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी की वैन में आग लग गई, जिस कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सार्वजनिक सुरक्षा के राज्य सचिवालय ने यह जानकारी दी है।
जेंसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, दुर्घटना रविवार सुबह राजमार्ग 83 से जुड़े हिडाल्गो-ज़रागोज़ा खंड पर घटित हुई। दुर्घटना में वाहन नष्ट हो गए और आग लगने से वाहनों में सवार लोग जल गए।

- Advertisement -

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दोनों वाहन राज्य की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया के बाहरी क्षेत्र पर हाइवे पर टकराए और टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। जब अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि ट्रक घटनास्थल पर नहीं था।

- Advertisement -

दोनों वाहन राज्य की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया के बाहरी क्षेत्र पर हाइवे पर टकराए और टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। जब अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि ट्रक घटनास्थल पर नहीं था। सूत्र के अनुसार सभी पीड़ित मैक्सिकन ही थे और उनके पास से राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जांचकर्ता इस बात को लेकर शक में थे कि क्या ट्रक का चालक भाग गया था या वो भी दुर्घटना में मारा गया। सूत्र ने बताया कि वैन में सवार यात्रियों में बच्चे भी शामिल थे। सूत्र के अनुसार सभी पीड़ित मैक्सिकन ही थे और उनके पास से राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।

राजमार्ग को यातायात के लिए खुल दिया गया है, लेकिन राज्य के अधिकारियों ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने और गति सीमा तथा संकेतों का पालन करने का आह्वान किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिसिल का बंपर डिविडेंड और नतीजों का Stock Market पर असर

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार इन दिनों कंपनियों के तिमाही नतीजों के बवंडर से...

Muzaffarpur News: महा शिवरात्रि और होली से पहले मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट, पढ़िए मुस्तैदी

Muzaffarpur News: पर्वों से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेजमुजफ्फरपुर में आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व...

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

Nishant Kumar News: CM Nitish के बेटे निशांत पर आरोपों का संग्राम, RJD ने कहा – ‘मानसिक स्थिति’ ठीक नहीं!

Nishant Kumar: बिहार की सियासत में इन दिनों शब्दों के बाण कुछ इस तरह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें