spot_img

CRPF जवानों के घेरे में रहेंगे The Kashmir Files बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री, मिली ‘Y’ कैटेगरी सुरक्षा

spot_img
- Advertisement -

हुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने Y कैटगरी की सुरक्षा प्रदान की है। उनकी सुरक्षा के लिए चार से पांच सशस्त्र कमांडो को तैनात किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रवास और पूरे भारत में यात्रा के दौरान सीआरपीएफ द्वारा उनकी सुरक्षा की जाएगी। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने ही 1990 के दशक में कश्मीरी पंडित समुदाय के नरसंहार के पीड़ितों की पहली पीढ़ी के वीडियो साक्षात्कारों पर आधारित, ‘द कश्मीर फाइल्स’ बनाई है।

- Advertisement -

इस फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म थमने के मूड में बिल्कुल नहीं है बल्कि हर दिन के साथ इसकी कमाई में भी उछाल आता जा रहा है। आज से फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है।

फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। गुरुवार को 7वें दिन फिल्म ने लगभग 18.05 रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 97.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़, मंगवार को 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़ की कमाई की थी। अनुमान है दूसरे हफ्ते भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं पड़ने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म को पूरे देश में भारी समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कश्मीरी पंडितों के संघर्ष और दर्द को दिखाने के लिए फिल्म और फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सराहना की है। सूत्रों की माने तो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने खतरे की आशंका को अंजाम देते हुए यह सिफारिश की कि द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को वीआईपी सुरक्षा दी जानी चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder