मई,19,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर में शराब माफिया और ग्रामीणों का पुलिस पर कहर, जमकर काटा बवाल, पुलिस से भिड़े, पत्थर बरसाईं, फायरिंग, लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर शराब माफिया और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने जमकर बबाल काटा।

 

शराब माफिया के गुर्गों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसमें कई पुलिसवाले जख्मी हो गए। घटना में दस राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई।

पुलिस ने शराब कांड के गिरफ्तार आरोपी गनौर राय को गिरफ्तार किया है। उसकी रिहाई के लिए भेरगरहा चौक पर जाम एनएच 28 को खाली कराने पुलिस पहुंची थी।

छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा चौक की है। पथराव के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। भीड़ के खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की है।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार गनौर राय को निर्दोष बता रहे थे। गनौर चन्दनपट्टी पंचायत के सहदुल्लापुर भेरगरहा गांव का रहने वाला है, जो एक गुमटी में दुकान चलाता है। इसी को लेकर पुलिस और शराब धंधेबाज समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | डरहार नहर किनारे बांध पर गरीब रहते हैं, डूब गई बच्ची, मौत पर बवाल, शव के साथ सड़क जाम

पुलिस शराब के पुराने मामले में गनौर राय को गिरफ्तार करने पहुंची थी। ग्रामीणों का कहना था, गनौर राय पूजा पाठ करते हैं। देवी के भक्त हैं। एक साल पहले गनौर राय के घर के पीछे से शराब की तीन बोतलें बरामद हुई थी। गनौर राय शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं।

इसी मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। गांव में किसी पूजा का आयोजन किया गया था, सारी तैयारियां हो चुकी थीं। इसी दौरान पुलिस गनौर राय को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों की ओर से इसका विरोध करने के बावजूद पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

इसमें सकरा थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन पुलिस घायल हो गए। इनमें थानाध्यक्ष सरोज कुमार, एसआई सुनील कुमार थापा, उमेशचन्द्र कुमार, अंजनी कुमार, शिव जतन कुमार, एएसआई अशोक कुमार दूबे, होमगार्ड के जवान रमेश कुमार ठाकुर और महेश राय का इलाज सकरा रेफरल अस्पताल में किया गया। वहीं, जिले से आए लाठी पुलिस के घायल जवानों की जिला अस्पताल में इलाज चल रही है। झड़प में घायल ग्रामीण छुपकर दूसरी जगह इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

हंगामें की सूचना मिलते ही बरियारपुर ओपी, गायघाट थाना, बेनीबाद ओपी, हत्था ओपी, पियर थाना, बोचहां थाना और मनियारी थाना की पुलिस बड़ी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। DSP समेत अन्य पुलिस अधिकारी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मौके पर कैंप कर रहे हैं।

मुजफ्फरपुर में शराब माफिया और ग्रामीणों का पुलिस पर कहर, जमकर काटा बवाल, पुलिस से भिड़े, पत्थर बरसाईं, फायरिंग, लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी जख्मी
मुजफ्फरपुर में शराब माफिया और ग्रामीणों का पुलिस पर कहर, जमकर काटा बवाल, पुलिस से भिड़े, पत्थर बरसाईं, फायरिंग, लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी जख्मी

शराब मामले में गिरफ्तार गनौर राय की रिहाई को लेकर परिजन और समर्थकों ने एनएच को भेरगरहा में जाम कर दिया। महिला और पुरुष लाठी-डंडे के साथ उतरे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सभी गिरफ्तार व्यक्ति को निर्दोष बता रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

छह घंटे तक सड़क जाम रहने से सड़क पर दोनों तरफ करीब सात से आठ किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लग गई। लोगों के उग्र प्रदर्शन की सूचना पर सकरा, बरियारपुर, मुशहरी, पियर, गायघाट, बेनीबाद, हत्था और मनियारी थाना के साथ जिला से आई क्यूआरटी और लाठी पुलिस बल का भारी काफिला भेरगरहा पहुंचा, जहां शराब धंधेबाज के समर्थकों ने पुलिस को देखते ही उनपर हमला कर दिया।

भेगराहा चौक पर प्रदर्शकारी और पुलिस के बीच दो घंटे से अधिक देर तक पत्थरबाजी हुई। आधा दर्जन से अधिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सकरा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया
कि गिरफ्तार गनौर राय के खेत से विदेशी शराब की बोतलें पुलिस ने बरामद की थीं। इस मामले में जुलाई 2021 में नामजद कांड दर्ज किया गया था। तब से वह फरार था, जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें