back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

अवैध संबंध में युवक-युवती को बिजली के खंभे से बांधकर रात भर पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

श्चिम मेदिनीपुर पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना एक नंबर ब्लॉक के मोहनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत कुलदह ग्राम में ग्रामीणों ने अवैध संबंध रखने के आरोप में एक युवक और एक युवती की बिजली के खंभे में बंधकर रातभर पिटाई की।

- Advertisement -

आरोप है कि ग्रामीणों ने लाठी, बांस और झाड़ू से बिजली के खंभे में बांधकर युवक-युवती की रात भर पिटाई की है। घटना की खबर मिलते ही क्षीरपाई चौकी की पुलिस गांव में पहुंच गई और आक्रोशित भीड़ के हाथ से युवक व युवती को छुड़ाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई।

- Advertisement -

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लड़की की शादी हो चुकी है। गांव के ही एक युवक के साथ उसके लंबे समय से अवैध संबंध थे। युवक समय-समय पर युवती के घर भी जाता रहता था। आरोप है कि शुक्रवार रात युवक युवती के घर गया था तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें एक साथ देखा। दोनों को एक साथ देखकर स्थानीय लोगों उग्र हो गए और खंभे बांधकर रातभर उनकी पिटाई की।

- Advertisement -

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई। शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस युवक और युवती को अपने साथ ले गई। इस घटना की खबर शनिवार सुबह क्षिरपाई चौकी पुलिस को मिली। इसके बाद उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saas Bahu Aur Saazish: पर्दे के पीछे की कहानियों का पिटारा, हर दिन नया ड्रामा!

Saas Bahu Aur Saazish News: टेलीविजन की दुनिया में कब, क्या हो जाए, कहना...

UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026: देश सेवा का सुनहरा मौका

UPSC CAPF: देश की सेवा में अपना योगदान देने का सपना देख रहे युवाओं...

Bhagalpur News: भागलपुर में Celebratory Firing ने मचाया कोहराम, बारात देख रहे 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत गंभीर

Celebratory Firing की यह कैसी सनक, बारात देख रहे बच्चे को मारी गोली घटना भागलपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें