spot_img

‘ मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो’ Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

Bihar Murder: मुजफ्फरपुर की 23 वर्षीय नेहा, जो 6 माह की गर्भवती थी, की उसके पति अमित गुप्ता ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने चाचा को फोन कर कहा, 'मैंने पत्नी को मार दिया', फिर फरार हो गया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Murder: फरीदाबाद, हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मुजफ्फरपुर की 23 वर्षीय नेहा कुमारी की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। नेहा छह माह की गर्भवती थी और अपने पहले बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस वारदात ने चंदवारा स्थित उसके मायके समेत पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। आरोप है कि पति अमित गुप्ता ने घरेलू विवाद के बाद नेहा की जान ले ली और मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

काम पर जाने को लेकर हुआ विवाद, फिर गला दबाकर मारा

सुबह फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में अमित और नेहा के बीच विवाद शुरू हुआ। परिजनों के अनुसार, अमित पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था, जिस पर नेहा ने उसे नियमित रूप से नौकरी पर जाने की सलाह दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद इतना गहराया कि अमित ने पहले नेहा के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने नेहा का गला दबाया और फिर उसका सिर बाल्टी के पानी में डुबोकर हत्या कर दी। घटना के समय नेहा घर में अकेली थी। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बैंकॉक में भयानक हादसा! पब में आग से 27 की जिंदा जलकर मौत, 63 घायल, कैसे हुआ हादसा? प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा!

एक साल पहले हुई थी शादी, नए घर और बच्चे को लेकर थी उत्साहित

नेहा और अमित की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में किराए के मकान में रह रहे थे। लगभग दो महीने पहले ही उन्होंने फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी में करीब 15 लाख रुपए का एक नया घर खरीदा था। एक महीने पहले ही इस नए घर में गृह प्रवेश हुआ था। परिजनों ने बताया कि नेहा अपने पहले बच्चे को लेकर बहुत उत्साहित थी और परिवार के साथ भविष्य की कई योजनाएं बना रही थी। इस बर्बर घटना ने उनके सभी सपनों को एक झटके में खत्म कर दिया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल में 'जेन ज़ी' क्यों बालेन शाह के खिलाफ हुआ? सड़कों पर उतरे युवा, क्या PM की कुर्सी खतरे में है!

हत्या के बाद चाचा को फोन कर बोला- ‘मैंने पत्नी को मार दिया’

वारदात को अंजाम देने के बाद अमित गुप्ता ने अपने चाचा को फोन किया और कहा, ‘मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, अब आगे जो करना है देख लो।’ इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

मृतका के परिजनों का यह भी आरोप है कि अमित अक्सर नेहा के चरित्र पर शक करता था और उसे घर से बाहर आने-जाने पर भी पाबंदी लगाता था। इसी वजह से नेहा ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहती थी। परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते में तनाव बना रहता था।

यह भी पढ़ें:  'जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं': रामदेव के इस बयान ने बिहार तक हिलाया, हिंदू राष्ट्र पर छिड़ी बहस ...|दाढ़ी रखो, मूंछ कटाओ, टोपी पहनो

मुजफ्फरपुर में पसरा मातम, आरोपी की तलाश जारी

इस हृदय विदारक घटना की खबर जैसे ही मुजफ्फरपुर के सोडा गोदाम, चंदवारा स्थित नेहा के मायके पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। पल्ला थाना पुलिस ने बताया कि यह नवविवाहित की हत्या का मामला है और फरार आरोपी अमित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla