back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

Delhi-NCR’s Earthquake Zone 4 में रात 1:47 बजे धरती हिली, आया रिक्टर 3.4 तीव्रता वाला भूकंप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दिल्ली-एनसीआर भूकंप जोन-4 में रात 1:47 बजे धरती हिली, आया रिक्टर 3.4 तीव्रता वाला भूकंप। लोग घरों से बाहर भागे। जहां, हरियाणा के सोनीपत में देर रात भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता।@देशज टाइम्स।

- Advertisement -

सोनीपत में शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोनीपत जिले में धरती हिलने की घटना से लोग दहशत में आ गए। रात 1 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। भूकंप का झटका हल्का था, लेकिन अचानक धरती हिलने से लोग नींद से जाग गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

- Advertisement -

भूकंप का केंद्र और विवरण

केंद्र: सोनीपत, 28.99° उत्तरी अक्षांश, 76.97° पूर्वी देशांतर। गहराई: लगभग 10 किलोमीटर। कम गहराई के कारण आसपास के इलाके में झटके महसूस किए गए।

- Advertisement -

विशेषज्ञों के अनुसार, सोनीपत और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र संवेदनशील भूकंप क्षेत्रों में आता है। छोटे-छोटे भूकंप यहां सामान्य हैं, लेकिन बार-बार झटके यह संकेत देते हैं कि पृथ्वी की सतह के नीचे ऊर्जा लगातार जमा हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर का सिस्मिक जोन

यह क्षेत्र सिस्मिक जोन-4 में आता है, यानी मध्यम से उच्च जोखिम वाला भूकंप क्षेत्र। प्रमुख कारण: हिमालयी टकराव क्षेत्र के नजदीक होना। भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के आपसी टकराव से ऊर्जा जमा होती रहती है और कभी-कभी अचानक झटकों के रूप में बाहर निकलती है। विशेषज्ञ नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दे रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘बैटल ऑफ गलवान’ के ‘मैं हूं’ गाने में दिखा सलमान खान का सबसे खास साथी, वायरल हुआ वीडियो!

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान, जिनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते...

5 Star Safety Cars: भारत की सबसे सुरक्षित 5 कारें, क्या आपकी पसंद है इनमें?

5 Star Safety Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों के लिए अब कार खरीदते...

Uber Air Taxi: दुबई से उड़ान भरेगी हवा में उड़ने वाली आपकी टैक्सी

Uber Air Taxi: शहरों की सड़कों पर ट्रैफिक जाम से जूझना अब पुरानी बात...

रिलायंस जियो का नया ₹500 का प्लान: जानिए क्या यह Jio Plan बदल देगा गेम?

Jio Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी बीच...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें