मई,12,2024
spot_img

बॉर्डर पर बैठे किसान नहीं कर रहे कोरोना गाइडलाइन का पालन, हरियाणा सरकार ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, फिर से शुरू हो आंदोलनकारियों से बातचीत

spot_img
spot_img
spot_img
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर आंदोलनकारी किसानों के साथ दोबारा बातचीत शुरू करने की अपील की है। विज का तर्क है कि आंदोलनकारी किसानों के कारण कोरोना का फैलाव हो सकता है। क्योंकि धरना स्थल पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।
हरियाणा में लगातार कोरोना केस बढ़ रहे हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखे पत्र में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर बैठे हजारों आंदोलनकारी किसान कोरोना को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। उन्हें भी कोरोना से बचाना जरूरी है। उनकी वजह से कोरोना संक्रमण बढऩे का खतरा है। क्योंकि धरनास्थल पर कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कई प्रयास हो चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पिछले लंबे समय से वार्ता बंद होने के कारण अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। विज के अनुसार समस्या का समाधान वार्ता से हो सकता है।
विज ने अपने पत्र में कहा है कि सरकार का रुख इस बारे में हमेशा सकारात्मक रहा है। इसलिए किसानों के साथ वार्ता का दौर दोबारा शुरू किया जाए और इस मसले को सुलझाया जाए, ताकि धरना समाप्त हो सके। विज ने उम्मीद जताई है कि दोबारा बातचीत शुरू होने पर किसान संगठन भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए आगे बढ़ेंगे। यह विवाद हल होता है तो हरियाणा बार्डर पर लगा जमावड़ा तुरंत खत्म होगा और कोरोना का फैलाव रुक सकेगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें