back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

Gurmeet Ram Rahim| राम रहीम हत्यारा नहीं, CBI कोर्ट का फैसला, हाईकोर्ट ने पलटा, किया बरी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Gurmeet Ram Rahim| राम रहीम हत्यारा नहीं है। CBI कोर्ट का फैसला आज हाईकोर्ट ने पलट दिया। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया। यह बड़ा फैसला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का है जहां, रामरहीम को बड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -

Gurmeet Ram Rahim News| रंजीत सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने राम रहीम को बरी कर दिया

2002 में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने राम रहीम को बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने यह फैसला सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए सुनाया है। राम रहीम ने CBI कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी।

- Advertisement -

Gurmeet Ram Rahim News| 22 साल बाद बड़ा न्याय

2002 में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड के 22 साल बीत चुके हैं। जहां, रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था। सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख समेत पांच अन्य आरोपियों को मामले में दोषी ठहराया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Industry: बिहार इंडस्ट्री में बहार, ग्रामीण विकास विभाग का 3000 करोड़ का मास्टर प्लान, छोटे कारोबारियों को मिलेगी संजीवनी!

Gurmeet Ram Rahim News| राम रहीम समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी

लेकिन आज, पंचकूला की स्पेशल कोर्ट की उस सजा को रद कर दिया गया जहां रंजीत सिंह हत्‍याकांड में डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साथ में, राम रहीम पर 31 लाख का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया था। इसके बाद राम रहीम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी। हाई कोर्ट ने फैसले को रद करते हुए राम रहीम सहित चार अन्य लोगों को बरी कर दिया।

Gurmeet Ram Rahim News| पांचों आरोपी हत्या के इस केस में बरी

राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की थी। जिस पर हाईकोर्ट को दो सदस्यीय न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर और न्यायमूर्ति ललित बत्रा की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार किया था। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान राम रहीम समेत सभी पांचों आरोपियों को हत्या के इस केस में बरी कर दिया है।

Gurmeet Ram Rahim News| हाई प्रोफाइल मामले की जांच 2003 में सीबीआई को सौंपी गई थी

जानकारी के अनुसार, 22 साल पहले 10 जुलाई 2002 को सिरसा डेरे के प्रबंधक रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच 2003 में सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने जांच में पाया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत पांच लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसके बाद कोर्ट ने राम रहीम समेत सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया और उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘बैटल ऑफ गलवान’ के ‘मैं हूं’ गाने में दिखा सलमान खान का सबसे खास साथी, वायरल हुआ वीडियो!

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान, जिनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते...

5 Star Safety Cars: भारत की सबसे सुरक्षित 5 कारें, क्या आपकी पसंद है इनमें?

5 Star Safety Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों के लिए अब कार खरीदते...

Uber Air Taxi: दुबई से उड़ान भरेगी हवा में उड़ने वाली आपकी टैक्सी

Uber Air Taxi: शहरों की सड़कों पर ट्रैफिक जाम से जूझना अब पुरानी बात...

रिलायंस जियो का नया ₹500 का प्लान: जानिए क्या यह Jio Plan बदल देगा गेम?

Jio Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी बीच...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें