back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

ओलंपियन…भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और अब खेल मंत्री संदीप सिंह ने किया महिला कोच से दुष्कर्म…यौन शोषण की एफआईआर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

ओलंपियन…भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और अब हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने किया महिला कोच से दुष्कर्म किया है। इस मामले में संदीप पर यौन शोषण की एफआईआर दर्ज की गई है।

इसके साथ ही खेल मंत्री संदीप सिंह यौन शोषण में फंस गए हैं। महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जूनियर एथलेटिक्स कोच ने आरोप लगाया है की संदीप सिंह ने यौन शोषण किया है। महिला कोच ने यह भी आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने धमकी दी है कि वह उसके मैसेज को इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर भेज देंगे।

 

हरियाणा के विपक्षी दाल मंत्री को पद से हटाने की मांग कर रहे है। शनिवार को मंत्री की शिकायत पर हरियाणा सरकार एसआईटी का गठन कर चुकी है। हरियाणा में मामले की जांच एसआईटी करेगी। वहीं अब चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मंत्री की मुश्किलें बढ़ा दी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2022 को संदीप कथित तौर पर स्नैपचैट पर कॉल किया था और महिला कोच को कहा था कि वह उनके आधिकारिक आवास पर दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए आएं। महिला कोच ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाम को 6.50 बजे जब मैं उनके घर गई तो, संदीप सिंह ने मेरे साथ यौन शोषण किया, मेरी टी शर्ट फट गई, मैं किसी तरह से उन्हें धक्का देकर कमरे से बाहर भागने में सफल रही क्योंकि दरवाजा खुला था।

 

यह केस संदीप सिंह के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। गौर करने वाली बात है कि संदीप सिंह ओलंपियन रह चुके हैं, वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके है।

महिला कोच ने शिकायत में कहा है,हरियाणा के पूर्व ओलंपियन व खेल मंत्री संदीप सिंह ने पहली बार उसे एक जिम में देखा था और फिर इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया। मंत्री और  कुरुक्षेत्र के पिहोवा से विधायक उससे मिलने की जिद करने लगे।

उसने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र पेंडिंग है और इस संबंध में वह मेरे से मिलना चाहते हैं। महिला ने कहा, दुर्भाग्य से, मेरा प्रमाणपत्र मेरे संघ की ओर से खो दिया गया था। और मैं इसे संबंधित अधिकारियों से दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रही थी।

पीड़िता ने कहा, मैं अपने कुछ अन्य दस्तावेजों के साथ यहां मंत्री के निवास-सह-कैंप कार्यालय में उनसे मिलने के लिए आई थी। जब वह वहां गई तो मंत्री ने यौन दुराचार किया। वह मुझे अपने निवास के एक साइड केबिन में ले गया। उसने मेरे दस्तावेज़ साइड टेबल पर रख दिए और अपना हाथ मेरे पैर पर रख दिया उसने कहा, “जब उसने मुझे पहली बार देखा, तो उसने मुझे पसंद करने लगा था उसने कहा आप मुझे खुश रखिए और मैं आपको खुश रखूंगा। कोच ने आगे कहा, “जब मैंने उसका हाथ हटाया तो उसने मेरी टी-शर्ट भी फाड़ दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में जागरूकता रैली, 100 से अधिक एएनएम स्कूल की छात्राएं,छोटा परिवार, सुखी परिवार का संदेश

बेनीपुर में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मिशन परिवार विकास, अभियान...

Darbhanga Court का ऐतिहासिक फैसला,6 साल बाद मिला इंसाफ! शिक्षक नियुक्ति विवाद में हत्या करने वाले 5 दोषियों को उम्रकैद

दरभंगा: शिक्षक नियुक्ति विवाद में हत्या करने वाले 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने...

Patna High Court के वरिष्ठ अधिवक्ता Tarakant Jha की जयंती पर Darbhanga में वकीलों ने किया नमन

दरभंगा (DeshajTimes कोर्ट रिपोर्टर): पटना उच्च न्यायालय के प्रसिद्ध अधिवक्ता और बिहार विधान परिषद...

बेनीपुर में 3 महीने पहले गैंगरेप, अब संदिग्ध मौत! प्रेम प्रसंग या साजिश? जेल में तीन, फंदे से लटकी पीड़िता – क्या ये आत्महत्या...

दरभंगा में गैंगरेप पीड़िता की रहस्यमयी मौत! हत्या या आत्महत्या? पुलिस भी उलझी। 3...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें