back to top
4 सितम्बर, 2024
spot_img

सुक्खू के हाथ में हिमाचल की कमान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आकाश के नीचे आयोजित एक समारोह में 58 वर्षीय सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

 

निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस समारोह में शामिल हुए।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।
68 के सदन में 40 कांग्रेस विधायकों में से सुखविंदर सुक्खू को आधे से ज्यादा का समर्थन हासिल है।

जरूर पढ़ें

-पति दिव्यांग, रिश्तेदार नहीं…हो सकती थी ‘अनहोनी’…मैं रिश्तेदार बनूंगी…और घर आई ‘लक्ष्मी’ पढ़िए DARBHANGA में करुणा की जमीनीं कहानी

दरभंगा में मानवता की मिसाल: दरभंगा में करुणा की कहानी: पुलिस और समाजसेवी ने...

केवटी में बिहार बंद: एनएच-527B-एसएच-75 मार्ग चार घंटे ठप, वाहनों की कतार

केवटी (दरभंगा)। प्रधानमंत्री की माता को लेकर अपशब्द कहे जाने के विरोध में गुरुवार...

बिहार बंद का दिखा कमतौल SH-75 पर असर, थाना के समीप सड़क जाम, यातायात ठप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

घनश्यामपुर में NDA का बिहार बंद सफल, सड़कें रहीं वीरान

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। एनडीए (NDA) द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का घनश्यामपुर में व्यापक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें