back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Crime: IGMC में कपड़े बदलते वक्त बनाया महिला स्वास्थ्य कर्मी का Video, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

शिमला। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में एक सफाई कर्मी ने कपड़े बदल रही एक महिला स्वास्थ्य कर्मी का वीडियो बना लिया। महिला कर्मी की शिकायत पर पुलिस तुरंत कार्रवाई हरकत में आई और आरोपित सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। ये घटना मंगलवार की है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया-

पुलिस के मुताबिक महिला स्वास्थ्य कर्मी आईजीएमसी के एक विभाग में तैनात है। आईजीएमसी पहुंचने के बाद ड्यूटी के लिए वह चेंजिंग रूम में जाकर अपनी ड्रेस बदल रही थी। इसी बीच महिला कर्मी ने पाया कि चेंजिंग रूम के बगल वाले कमरे की दीवार के ऊपर एक मोबाइल के जरिये उसका वीडियो बनाया जा रहा है।

- Advertisement -

इस पर घबराई महिला कर्मी चेंजिंग रूम से बाहर निकली तो देखा कि अस्पताल का सफाई कर्मी मोबाइल को ऊपर कर उसका वीडियो बना रहा है। महिला कर्मी ने तुरंत लक्कड़ बाजार पुलिस चैकी को सूचित किया और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। लक्कड़ बाजार पुलिस चैकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

डीएसपी कमल वर्मा ने बताया

डीएसपी हेड क्वार्टर कमल वर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि आरोपित के विरुद्ध सदर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 (सी) में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CUET PG 2026 परीक्षा: NTA ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल, ऐसे करें तैयारी

CUET PG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट...

निवेशकों के लिए बड़ी खबर: बॉम्बे बर्मा ने किया शानदार डिविडेंड का ऐलान!

Dividend: शुक्रवार को बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ने अपने नवीनतम तिमाही नतीजों के साथ...

पैन कार्ड में नाम सुधार: अब घर बैठे मिनटों में बदलें अपना नाम!

PAN Card: केंद्र सरकार ने पैन कार्ड धारकों के लिए नाम सुधार या बदलाव...

शशांक व्यास का धमाकेदार कमबैक: हिबा नवाब संग इस सुपरनैचुरल शो में मचाएंगे धमाल!

Shashank Vyas News: छोटे पर्दे पर एक बार फिर चमकने को तैयार हैं 'बालिका...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें