मई,3,2024
spot_img

जाति नहीं जमात के नेता बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री नितिश्वर को गायघाट ने किया याद

spot_img
spot_img
spot_img
जाति नहीं जमात के नेता बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री नितिश्वर को गायघाट ने किया याद
जाति नहीं जमात के नेता बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री नितिश्वर को गायघाट ने किया याद


दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री नितिश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर हर वर्ग के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। गायघाट में आयोजित समारोह में मौजूद विशिष्टजनों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही कहा, नितिश्वर प्रसाद सिंह किसी जाति नहीं बल्कि जमात के नेता थे।

उन्होंने सभी वर्गों की हित के लिए सोचा, समग्र विकास किया। महनार के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह ने गायघाट स्थित नितिश्वर स्मृति परिसर में बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री नितिश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर बतौर विशिष्ठ अतिथि कहा, नितिश्वर बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। सूबे का असली विकास उनके आदर्शो पर चलकर ही हो सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा नेता गौतम कुमार सिंह ने कहा, नितिश्वर बाबू आदर्श  व्यक्तित्व के ईमानदार पुरोधा थे। उन्होंने राज्य शिक्षा मंत्री रहते हुए व्यापक सुधार किया। वे गुण के पक्के थे। बिहार के नव निर्माण में उनके योगदान को भूला नहीं जा सकता।इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने नितिश्वर बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

कार्यक्रम की संचालन विभूति सिंह ने किया। वहीं, सभा को भाजपा नेता ललिता सिंह, रोहित सिंह रैकवार,डॉ. रूपक सिंह, रौशन सिंह, हीरू सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा, पुष्पक सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुनील राय, मुखिया प्रेम सागर दास, लाल मोहन मिश्र, मुकेश सिंह, राजू सिंह ने भी संबोधित किया।

जाति नहीं जमात के नेता बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री नितिश्वर को गायघाट ने किया यादजाति नहीं जमात के नेता बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री नितिश्वर को गायघाट ने किया याद

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें