spot_img

Darbhanga के बिरौल में जनसंवाद, SDO Umesh Kumar Bharti ने कहा, विकास ही हमारा मकसद

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने शुक्रवार को कहा कि मैं यहां आपकी समस्याओं के निदान के लिए आया ही हूं। सभी पदाधिकारियों की भी ड्यूटी है कि वो आपकी बातें सुनें। उसका समाधान करें। एसडीओ श्री भारती स्थानीय पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद को संबोधित (Jan Samvad in Biraul, SDO Umesh Kumar Bharti said, development is our aim) कर रहे थे।

- Advertisement -

एसडीओ श्री भारती ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को उनके विभागों की जानकारी आम लोगों को देने को कहा। साथ ही, कहा कि अगर आप इनकी समस्या नहीं सुनेंगे और आम लोगों के सहभागिता नहीं बनेंगी तो गांव का विकास कैसे होगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पंचायत और गांवों के विकास के लिए सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं जिससे तारतम्य बनाकर ही विकास की नई परिभाषा लिखी जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि योजनाओं की जानकारी आम लोगों को रहे। उसका समुचित लाभ लोग उठाएं।

- Advertisement -

एसडीओ श्री भारती ने कहा कि जनसंवाद का माध्यम ही सरकार की योजनाओं के बारे में जरुरतमंदों को उसकी जानकारी और लाभ पहुंचाना है। यही वजह है भी पंचायतों में जनसंवाद हो रहे हैं। लोगों की समस्याएं पूछी जा रही हैं उसका निदान निकाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनका यहां पोस्टिंग ही आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए हुआ है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को जनता के कार्य के प्रति संवेदनशील रहने को कहा।

जनसंवाद का विधिवत उद्धाटन एसडीओ श्री भारती ने किया। वहीं मौके पर डीसीएलआर युनूस अंसारी, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, सीओ विमल कुमार कर्ण, सीडीपीओ सुनीता कुमारी ने भी लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन जीविका के बीपीएम आमोद कुमार शर्मा ने किया। मौके पर पंचायत के मुखिया संजय पासवान समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election प्रशांत किशोर का सबसे बड़ा ‘खेल’ खुलासे! बोले- नीतीश-BJP के आधे नेता हमारे साथ, चुनाव आयोग पर भी गंभीर तोहमत

Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने एनडीए पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि जदयू-भाजपा के आधे लोग जन सुराज उम्मीदवार का समर #BiharMLCElection,#PrashantKishor,#JanSuraj

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट किसी भी वक्त! फरवरी में शुरू होंगे एग्जाम

CBSE Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर सकता है। फरवरी माह से परीक्षाएं शुरू होंगी। #CBSEDateSheet2027,#CBSEBoardExams,#EducationNews

India US Sanctions अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को मिली छूट, क्या टला रूस से तेल खरीदने पर लगने वाला भारी शुल्क?

India US Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-ईरान तेल प्रतिबंधों पर छूट दी है, जिससे भारत को संभावित अतिरिक्त शुल्क से तात्कालिक राहत मिली है। यह फैसला भारतीय निर्य #IndiaUSRelations,#RussiaOilImports,#TrumpAdministration

बिहार MLC चुनाव से पहले पटना में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, नेताओं को मिला ‘जीत का प्लान’!

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। वे मां दुर्गा के दर्शन के साथ पार्टी नेताओं संग चुनावी #BiharMLCElection,#NitinNavin,#BJPBihar