पटना। जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हर दिन के काम की जानकारी अब जदयू के वरीय नेताओं को होगी। इसके लिए जदयू ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। (JDU Party’s ‘Mulankayan App’ launched.) जेडीयू एक मूल्यांकन ऐप लॉन्च करेगी, जिसकी मदद से हर दिन पार्टी पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा ऐप की टीम और समय-समय पर प्रदेश अध्यक्ष करेंगे।
इस ऐप में पार्टी के पदाधिकारियों का हर दिन का परर्फोमेंस डाटा जमा होगा। इसी के आधार पर अच्छे काम करने वालों को पुरस्कृत और खराब काम करने वालों की क्लास ली जायेगी।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को यहां बताया कि कार्यकर्ताओं की शिकायत रहती थी कि उनके कामों को उचित सम्मान नहीं मिलता है। इसीलिए अब पार्टी ने तय किया है कि पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को काम के अनुसार सम्मान दिया जाएगा। बेहतर करने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जदयू ने एक जदयू मूल्यांकन ऐप बनाया है, जो पार्टी का इंटरनल ऐप होगा।
इसमें प्रखंड अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिला के अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी और प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे और इन सभी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा होगी,
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया
प्रखंड से लेकर राज्य स्तर के पदाधिकारी इस ऐप पर प्रत्येक दिन पार्टी के हित में अपने किये गये काम का ब्यौरा अपलोड करेंगे। (JDU Party’s ‘Mulankayan App’ launched.) उनके काम की समीक्षा राज्य स्तर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कमेटी नेताओं के काम की समीक्षा करेगी। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में एक मॉनिटरिंग सेल काम करेगा।
पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष के सामने पेश की जाएगी। उसी आधार पर पदाधिकारियों का मूल्यांकन किया जायेगा।