back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

40 Naxalites रेलवे निर्माण कैंप में बोला धावा, कर्मिंयों को कब्जे में लिया, मोबाइल छीने, कमरे में बंद किया, गाड़ियों से डीजल निकाले, कर दिया आग के हवाले

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हजारीबाग से बड़ी खबर है जहा जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर हेसा कुंदर गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे माओवादियों ने वाहनों को जला दिया। इसमें चार हाईवा, एक रोड रोलर, दो डीजल टैंकर एक ट्रैक्टर डोजर वाहन हैं।

- Advertisement -

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर हेसा कुंदर गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब 3:00 बजे चार वाहन को जला दिया गया है। इसमें दो हाइवा, एक पेलोडेर और पिकअप वाहन शामिल हैं।

- Advertisement -

घटनास्थल पर उग्रवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। वाहन जलाने की जिम्मेदारी माओवादी संगठन के लोगों ने लिया है। सभी जला हुआ वाहन रेलवे कंपनी का बताया जा रहा है। कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में वाहन से काम लिया जाता था। स्थानीय लोगों ने कहा कि लेवी की लेनदेन में घटना का अंजाम दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कठौतिया-टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। यह घटना जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर हेसा कुंदर गांव के पास गुरुवार सुबह करीब तीन बजे की है, जहां भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रेलवे निर्माण कार्य में लगे दो हाइवा, एक पेलोडेर और पिकअप वाहन को जला दिया।

सभी जले हुए वाहन रेलवे कंपनी के बताये जा रहे हैं। नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। माओवादी संगठन के लोगों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। आशंका है कि लेवी के लेनदेन को लेकर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है।

इस घटना से कंपनी को करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। घटना की जिम्मेदारी माओवादी संगठन ने ली है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। और माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है।

जलाए गए सभी वाहन रेलवे की कंपनी के हैं। कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में इन वाहनों से काम लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवी के लेनदेन में घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: बिहार विधानसभा में गरमाया अपराध का मुद्दा, पटना एनकाउंटर पर विपक्ष का तीखा वार

बताया जाता है कि 30 से 40 की संख्या में उग्रवादियों ने दस्ताने सीमा पहाड़ी मंदिर के सामने वाले कैंप में धावा बोला और वहां कार्यरत 15 से 20 की संख्या में काम कर रहे कर्मियों को कब्जे में ले लिया। सभी को रेलवे लाइन को पार करा कर दूसरी तरफ स्थित कैंप में रखा गया और चारों तरफ से घेर लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rent Agreement: बिहार रेंट एग्रीमेंट में किराएदारों को मिली बड़ी राहत, आधी हुई रजिस्ट्रेशन फीस

पांच से सात लोग कैंप के अंदर आए और सोए कर्मियों को उठाया, 15 लोगों का मोबाइल छीन लिया और कैंप के एक रूम में सभी को बंद कर दिया। गाड़ी से डीजल निकाल कर वाहनों में आग लगा दिया।

इसके बाद चार राउंड फायरिंग करते हुए जंगल की ओर निकल गए। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा। पर्चा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मारवाड़ी लिखा हुआ है। इसमें धमकी दी गई है कि कोई भी सरकारी कार्य बिना आदेश का नहीं करें।

यह भी पढ़ें:  Motihari Road Accident: जिंदगी के जश्न में मौत का साया... शादी की खुशियों में मातम...स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 3 की मौत

जानकारी मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया और फोन कर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। जब तक पुलिस एवं फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे। आसपास खड़े अन्य वाहनों को तुरंत दूसरी जगह ले जाया गया।

कर्मियों ने कहा कुछ उग्रवादी पुलिस की तरह वर्दी पहने हुए थे जबकि कुछ लोग सादे कपड़े में और मास्क लगाए हुए थे। सभी 40 कर्मियों से मोबाइल लूट लिया। साथ ही भागुराम और मोछू मिस्त्री के साथ मारपीट भी किया।

शिवपुरी कठौतिया रेलवे लाइन निर्माण कार्य में लगी रॉयल इंफ्रा कंट्रोल लिमिटेड कोलकाता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि उग्रवादी घटना में कंपनी के चार हाईवा, एक रोड रोलर, दो डीजल टैंकर एक ट्रैक्टर डोजर को जलाया गया है जबकि एक दर्जन से अधिक वाहनों पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया। इन वाहनों में मामूली क्षति हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भाबीजी घर पर हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्या टीवी का जादू बड़े पर्दे पर चला?

Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली...

Bhagalpur News: आंगनबाड़ी सेविकाओं के चावल और इंक्रीमेंट पर जिलाधिकारी को पत्र… पढ़िए प्रतिमाह 178.943 किलोग्राम चावल का राज

भागलपुर : बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार राकेश ने सेविका...

कनाडा के इस खिलाड़ी का भारत से गहरा नाता, द्रविड़ हैं प्रेरणास्रोत

Shreyas Movva: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कई प्रवासी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें