back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

33,000 वोल्ट के करंट में 5 हाथियों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्वी सिंहभूम जिला के बिजली के तार चपेट में आने से पांच हाथी की मौत हो गई है, जिसमें तीन नर तथा दो मादा हाथी है। घटना मुसाबनी वन क्षेत्र के ऊपरबादा के पोटाश जंगल (5 elephants died due to 33,000 volt electric current) की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलने पर मुसाबनी वन क्षेत्र के रेंजर दिग्विजयसिंह वनपाल सुनाराम सबर समेत कई वनकर्मी घटनास्थल पहुंचे। घटना की पुष्टि करते हुए वनपाल सुनाराम सबर ने बताया कि मुसाबनी वन क्षेत्र के ऊपरबादा के पोटाश जंगल में 33 kV बिजली की तार की चपेट में आने से पांच हाथियों की मौत हुई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी वन क्षेत्र के ऊपरबांधा जंगल के पास करंट लगने से पांच हाथियों की मौत हो गई। इनमें तीन शिशु हाथी, एक नर और एक मादा हाथी हैं। इनकी मौत 33,000 वोल्ट के करेंट की चपेट में आने से हुई है। घटना सोमवार रात की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में अब धूप दिखा रही तेवर, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

हाथियों की मौत की जानकारी तब हुई, जब कुछ ग्रामीण सूखी लकडियां और पत्ते लाने के लिए जंगल में गये। उन्होंने जंगल में मरे हुए हाथियों को देखा और उनकी तस्वीरें खींच कर लाए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि इन हाथियों की मौत वन विभाग एवं बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुई है।

दरअसल, ऊपरबांधा जंगल में मात्र 11 फीट की ऊंचाई से 33,000 वोल्ट का तार गुजरा है। वन विभाग ने कुछ दिन पहले ही जंगल में ट्रेंच की खुदाई की है और मिट्टी का टीला बगल में ही पड़ा रहने दिया। हाथी यहां से गुजर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि रास्ता पार करने के एक हाथी मिट्टी के टीले पर चढ़ा तो ऊपर से गुजर रहे 33,000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।

साथ-साथ चल रहे बाकी हाथी भी उसके संपर्क में आने से जान गंवा बैठे। इसी महीने पूर्वी सिंहभूम में करंट लगने से दो अन्य हाथियों की मौत हो गई थी। वन विभाग का कहना है कि बार-बार की शिकायत के बावजूद बिजली विभाग हाथियों के विचरण वाले इलाकों में बिजली के खंभों की ऊंचाई नहीं बढ़ा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन: एसयूवी सेगमेंट में जलवा बरकरार, ग्राहकों की पहली पसंद

भारतीय एसयूवी बाजार में इन दिनों जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है, और...

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का दमदार आगाज़, आयरलैंड को 67 रनों से रौंदा

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, हो जाइए तैयार! टी20 वर्ल्ड कप के महासमर में...

भारत में घटती Maruti Suzuki Small Cars की बिक्री: क्या छोटे सेगमेंट का दौर खत्म?

Maruti Suzuki Small Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा हमेशा से...

गूगल की बड़ी पहल: एआई के युग में कर्मचारियों के लिए Google Voluntary Resignation योजना

Google Voluntary Resignation: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें