back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

Bokaro News: DC ने चखा बच्चों का हलवा, बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं, तीरंदाज रौशन करेंगे देश का नाम

spot_img
- Advertisement -

Bokaro News: प्रशासन का स्वाद कैसा होता है, ये बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने प्रशिक्षु तीरंदाजों के लिए बने हलवे को चखकर बता दिया। स्वाद मीठा था और संदेश साफ- हमारे नौनिहालों के पोषण से कोई समझौता नहीं होगा, क्योंकि यही बच्चे भविष्य में देश का नाम रौशन करेंगे।

- Advertisement -

सोमवार को चंदनकियारी स्थित आवासीय तिरंदाजी प्रशिक्षण संस्थान के औचक निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्त अजय नाथ झा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता को खुद परखा और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -

Bokaro News: DC ने चखा बच्चों का हलवा, बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं, तीरंदाज रौशन करेंगे देश का नाम

- Advertisement -

उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “आप सिर्फ अपने परिवार के ही नहीं, बल्कि इस जिले, राज्य और पूरे देश का भविष्य हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर आप अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रौशन कर सकते हैं।” उन्होंने बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित करने और नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें:  बोकारो में Save the Girl Child अभियान की गूंज, लिंग जांच पर गरजे डॉक्टर, बोले- 'बेटी है तो कल है'

Bokaro News: उपायुक्त ने प्रशिक्षु तीरंदाजों का बढ़ाया हौसला

उपायुक्त अजय नाथ झा ने आवासीय तिरंदाजी प्रशिक्षण संस्थान की हर एक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्थान में उपलब्ध सभी संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यहाँ के प्रशिक्षुओं को उच्च स्तरीय तिरंदाजी प्रशिक्षण मिल सके और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर में निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने भवन में लाइटिंग, रंग-रोगन, बैनर-फ्लैक्स लगाने समेत अन्य बचे हुए कार्यों को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने घोषणा की कि इसी महीने पुस्तकालय का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह पुस्तकालय विशेष रूप से यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।

इसी माह शुरू होगा UPSC छात्रों के लिए पुस्तकालय

उपायुक्त ने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण पुस्तकालय का संचालन झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) द्वारा किया जाएगा। यह पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का एक नया केंद्र बनेगी, बल्कि जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक मजबूत मंच भी प्रदान करेगी। इस निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, बीडीओ अजय कुमार वर्मा, सीओ रवि आनंद एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ और सीओ को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। उन्होंने स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय रखने और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने को कहा, ताकि पर्व शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हो सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 13 मार्च 2026, शुक्रवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि के पावन अवसर पर...

IPL Practice Rules: BCCI के नए दिशा-निर्देश, अब एक पिच पर दो टीमें नहीं कर पाएंगी अभ्यास, जानिए क्या बदलेगा?

IPL Practice Rules: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच सज रहा...

Rohtas News: लॉ छात्रा की संदिग्ध मौत, फरवरी में सगाई, मार्च में फंदे से उतरी लाश, क्या रहस्यमय है यह वारदात?

बिहार लॉ छात्रा की मौत: जीवन की किताब का एक पन्ना असमय ही मुड़...

Darbhanga News: 5 बिजली चोर, मुफ्तखोर, बिरौल में ‘Electricity Theft’ पर कड़ा एक्शन, बिजली विभाग की FIR

Electricity Theft: बिरौल में चला विशेष अभियान, पांच बिजली चोरों पर भारी-भरकम जुर्माना, जानें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें