back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

देवघर में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से सीधी टक्कर,18 की मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

देवघर, देशज टाइम्स | झारखंड के देवघर ज़िले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुआ, जब कांवड़ियों से भरी एक बस और एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक के बीच तेज़ रफ्तार से टक्कर हो गई।

- Advertisement -

झपकी बना हादसे की वजह। ड्राइवर को आई नींद, बस की रफ्तार थी तेज
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल यात्री अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ते गए।

- Advertisement -

श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए जा रहे थे बासुकीनाथ
मृतक श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर जा रहे थे। कांवड़ियों की यह बस 32 सीटर थी, जो पूरी तरह भरी हुई थी।

- Advertisement -

लोकसभा सांसद ने जताया दुख
देवघर के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने घटना को लेकर सोशल मीडिया (X) पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा:

“मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा में बस और ट्रक की टक्कर से 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

प्रशासनिक जांच और राहत कार्य जारी
मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों ने घायलों को देवघर सदर अस्पताल व अन्य नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के रिश्तेदार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी!

Salman Khan: बॉलीवुड में इन दिनों जैसे सितारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा...

दिल्ली विश्वविद्यालय में DU Assistant Professor Recruitment: 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

DU Assistant Professor Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों...

हिंदू नव वर्ष 2026: विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि

Hindu New Year 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक नए वर्ष का आगमन केवल कैलेंडर...

अमेरिकी व्यापार समझौते के झटके से Indian Rupee लड़खड़ाया, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा

Indian Rupee: अमेरिकी व्यापार समझौते में संशोधन की खबरों के बीच भारतीय रुपया डॉलर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें