मई,20,2024
spot_img

gangster Aman Singh Shot Dead In jail | मंडलकारा में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या : DGP ने CID को दिए जांच के आदेश, फिर ये हुआ?

मंडलकारा में नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपितों में अमन सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित गैंगस्टर प्रिंस खान के भी कई गुर्गे बंद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद मंडल कारा में अपराधी अमन सिंह की हत्या कर दी गई। जेल में गैंगस्टर अमन सिंह को गोलियों से भून डाला। नीरज सिंह हत्या मामले में जेल में बंद अपराधी अमन सिंह की दोपहर गोली मारकर हत्या (gangster aman singh shot dead in jail ) कर दी गई।

इस मामले की जांच सीआईडी करेगी। पुलिस मुख्यालय ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सीआईडी जांच के (gangster aman singh shot dead in jail) आदेश दिया हैं।

जानकारी के अनुसार, धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह को गोलियों से भून डाला। यह  सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल की बड़ा वारदात है जहां स्थानीय मंडल कारा में दोपहर बाद हुई अमन सिंह की हत्या जेलों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। धनबाद के मंडल कारा के इतिहास में कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी।

जानकारी के अनुसार, धनबाद मंडलकारा में नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपितों में अमन सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित गैंगस्टर प्रिंस खान के भी कई गुर्गे बंद थे। अभी इलाज के लिए संजीव सिंह रांची रिम्स में भर्ती हैं। इन वजहों से धनबाद के मंडल कारा को काफी संवेदनशील जेलों की श्रेणी में रखा गया है। दूसरी ओर यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तरह-तरह की चर्चा होती रही है। पढ़िए ताजा अपडेट यह है…

डीजीपी ने सीआईडी आईजी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी की टीम धनबाद के लिए निकल चुकी है। बता दें कि नीरज सिंह हत्या मामले में जेल में बंद अपराधी अमन सिंह की रविवार की दोपहर तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में धनबाद पुलिस ने गोली मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी के बारे में बताया गया कि अमन सिंह को बाइक चोरी के आरोपी ने गोली मारी। आरोपी बोकारो के तेलो निवासी सुंदर महतो है। वह 23 नवंबर को मुनीडीह से बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसी ने अमन सिंह को पिस्तौल से सटाकर ताबड़तोड़ 10 गोलियां मार दी।

बताया गया कि अमन सिंह अस्पताल के जेल में भर्ती था। वहीं आरोपी सुंदर महतो भी जेल के वार्ड चार नंबर में था। रविवार को आरोपी सुंदर पिस्तौल लेकर जेल अस्पताल पहुंचा। जहां अमन सिंह को बहुत नजदीक से गोली मार कर मौके से भाग निकला।

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि आरोपी सुंदर महतो गोली मारने के बाद बाथरूम की ओर भागा। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पहचान किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | बाबूबरही में 11 हजार वोल्ट का झटका, मवेशी चरा रहा बालक झुलसा, भैंस की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें