spot_img

घर में लगी आग, जिंदा जले मां-बेटी…जिंदा सोई थी निकली दोनों की राख

spot_img
- Advertisement -

खूंटी से बड़ी खबर है जहां शहर के अमृतपुर मुहल्ले में एसएस कल्याण छात्रावास के सामने एक कच्चे मकान में मंगलवार तड़के आग लगने से घर में सो रही मां-बेटी 70 वर्षीय सुसाना कच्छप और उनकी 35 वर्षीय मूक बधिर सुषमा कच्छप की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। घर में मृतका सुसाना उसकी बेटी और बहन सलोनी होरो रहती है।

जानकारी के अनुसार,आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। संभावना है कि शार्ट सर्किट के कारण मकान में आग लगी होगी। घर में अकेली रहने वाली तीनों महिलाएं मुर्गी पालन और बकरी पालन कर किसी प्रकार अपना जीविकोपार्जन करती थीं।
छात्रावास के विद्यार्थियों ने ही अग्निशमन दस्ता और खूंटी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद लगभग पांच बजे अग्निशमन का दस्ता दमकल के साथ वहां पहुंचा और फिर आग को पूरी तरह से बुझाने में सफलता मिली।
आग पर काबू पाने के बाद इसका खुलासा हुआ कि घर के अंदर बेड में सो रही मां-बेटी की जलने से मौत हो गई है। आग से जलकर मां-बेटी का शव बुरी तरह से जलकर खाक हो गया है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

- Advertisement -

अगलगी की इस घटना में बच गई सलोनी होरो ने बताया कि मकान के अंदरूनी हिस्से में उसकी दीदी और भतीजी एक बेड पर सोई हुई थी, जबकि वह मकान के बाहरी हिस्से के बरामदे में सोई थी। तड़के लगभग सवा तीन बजे उसे आग लगने का पता चला।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद उन्‍होंने घर के बाहर निकल कर मदद के लिए चीख-पुकार की, लेकिन आस-पास मौजूद घरों से कोई बाहर नहीं आया। उसकी आवाज सुन पास ही मौजूद आदिवासी छात्रावास में रहने वाले एसएस प्लस टू के विद्यार्थी सहायता के लिए आगे आए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Pappu Yadav Controversy: महिला विरोधी बयान पर पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, पटना में FIR दर्ज, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस

Pappu Yadav Controversy: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अब एक बड़े कानूनी और...

Women’s Reservation Bill को लेकर मोतिहारी में सड़क पर महिलाएं, पुलिस पर पथराव से भी गरमाया माहौल

Women's Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर गरमाई सियासत ने मोतिहारी की सड़कों पर...