रांची में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के संचालक तनवीर अख्तर खान पर एक मॉडल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने तनवीर पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी करने का दबाव का आरोप लगाया है।
यह आरोप मॉडल मानवी राज सिंह ने रांची के मॉडलिंग स्कूल संचालक तनवीर अख्तर पर लगाया है। मानवी बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। वह रांची के मॉडलिंग स्कूल में काम करती थी। उसने मुंबई के वर्सोवा थाना में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, झारखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची में मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोपी पर मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली एक लड़की माडलिंग का गुर सीखने रांची आई थी। मॉडलिंग सीखानेवाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर उससे दोस्ती की। अब उसपर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दवाब डाल रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी 2021 से ही उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। तनवीर ने किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर तनवीर अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2), 376 (N), 328, 506, 504, और 323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।
मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रांची भेज दिया है। घटना रांची के गोन्दा थाना क्षेत्र का है। ऐसे में गोन्दा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
मॉडल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें दावा किया है कि तनवीर के हरकत से परेशान हो कर वो रांची छोड़कर मुंबई आ गई लेकिन वह पीछा करते हुए मुंबई आ गया।
पीड़िता का कहना है कि तनवीर हर हाल में उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहता है। परेशान हो कर मॉडल ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है।
उसने आगे बताया कि तनवीर ने उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो उसकी मां और भाई को भी भेज दी थी। उस समय मैंने अपनी जिंदगी खत्म करने की सोच ली थी लेकिन एक जाननेवाले ने उसे ऐसा करने से रोका।
वहीं, इसी बीच उसे मजबूरी में बैंगकॉक शूट पर जाना पड़ा, जहां आरोपी ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।इससे पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद तनवीर ने फिर से परेशान नहीं करने की बात कही और उससे शिकायत वापस लेने को कहा।
रांची के मॉडलिंग कंपनी संचालक पर मॉडल की फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का भी आरोप है। यहां तक की पीड़िता ने आरोपी से भाई और मां को जान का खतरा बताया है।
मानवी ने आरोप लगाया है कि तनवीर ने यश नाम बताकर धोखा दिया। वह धर्म बदलकर शादी करना चाहता है और उसने मुंबई आकर मेरी जान लेने की कोशिश भी की। मानवी ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है।
इसमें मानवी ने कहा, मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।