spot_img

भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के युवा पुत्र ने की खुदकुशी…

spot_img
- Advertisement -

सिंदरी विधानसभा से भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के युवा पुत्र विवेक महतो ने रांची में खुदकुशी कर ली है। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो फिलहाल बीमारी को लेकर हैदराबाद में हैं। इस बीच बरियातू इलाके में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक कुमार महतो ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने आज सुबह दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। बेटे की आत्महत्या की खबर सुनते ही विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार विधायक का बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। फिल हाल इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

- Advertisement -

विधायक इंद्रजीत महतो की तीन संतान हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा विवेक कुमार महतो बीटेक की पढ़ाई करने के बाद एमटेक करना चाह रहा था। इसके लिए वह गेट की तैयारी दिल्ली में रहकर कर रहा था। वह अपने किसी नजदीकी दोस्त के यहां मूरी आया हुआ था। उसी दौरान कल रविवार की सुबह करीब दस बजे विवेक कुमार महतो ने जहर खा लिया था।

 

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद विवेक को सिल्ली के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद देर शाम मेडिका अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि सुबह उसने दम तोड़ दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए विवेक कुमार महतो के शव को बलियापुर ले जाया जाएगा। घटना की खबर मिलते ही गोमिया विधायक लंबोदर महतो मेडिका अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों ढांढस दिया।

आत्महत्या करने की सुचना सामने आयी है। विधायक के समर्थकों को इसकी जानकारी सोमवार की सुबह मिली। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वही खबर लिखे जाने तक विवेक ने आत्महत्या किन कारणों से किया है, यह मालूम नहीं चल सका है। इस सम्बन्ध में अभी तक परिवार की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश का न्यू पोस्टर, CM पद छोड़ने के बाद क्या है JDU का नया दांव? जानें पोस्टर पॉलिटिक्स का पूरा खेल… सब...

नीतीश कुमार पोस्टर: बिहार की सियासत में पोस्टरों का दौर हमेशा गरमाया रहता है...

Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाथनगर थाना क्षेत्र...