Deshaj Times

शिक्षक ने क्लास में उतरवाए दलित छात्रा के कपड़े, शर्मिंदगी में घर लौटी छात्रा, कमरे को बंद कर छिड़क ली केरोसिन, खुदकुशी पर बवाल

शिक्षक ने क्लास में उतरवाए दलित छात्रा के कपड़े, शर्मिंदगी में घर लौटी छात्रा, कमरे को बंद कर छिड़क ली केरोसिन, खुदकुशी पर बवाल

शिक्षक ने क्लास में उतरवाए दलित छात्रा के कपड़े, शर्मिंदगी में घर लौटी छात्रा, कमरे को बंद कर छिड़क ली केरोसिन, खुदकुशी पर बवाल

झारखंड में 16 अक्टूबर से सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत अभियान शुरू हो रहा है। आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन में इसके आयोजन की तैयारी हो रही है। यह अभियान गांव की महिलाओं की अगुवाई में चलेगा। इसमें महिलाओं की ओर से स्थानीय सरपंच, वार्ड पंच और प्रधान का सहयोग लेते हुए गांव में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरुकता रैली निकाली जाएगी। इसमें ग्रामीणों को गांव में बाल विवाह मुक्त करने की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, जमशेदपुर में एक स्कूली बच्चे पर ऐसी अमानवीय अत्याचार की गई है जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, मामला जमशेदपुर के साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स स्कूल की है। यहां नौंवी क्लास में पढ़ने वाली दलित छात्रा को नकल के शक में पूरी क्लास के सामने छात्रा के कपड़े उतरवाकर शिक्षक ने चेकिंग की। इससे आहत छात्रा ने घर लौटते ही खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई है।

इस वारदात के बाद अस्सी प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी छात्रा को तत्काल परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने डीईओ कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षिक पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने टीचर के कहने पर कपड़े उतरे थे। वैसे, छात्रा के पास से कोई पर्ची नहीं मिली। मगर इससे आहत होकर उसने खुद ही केरोसिन छिड़कर आग लगा दी। शनिवार सुबह 11.30 सुबह बजे उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में सैकड़ों लोग स्कूल से लेकर डीईओ कार्यालय तक बवाल कर दिया। मौत के बाद आक्रोश और भड़कने की आशंका है। अस्पताल से लेकर डीईओ कार्यालय तक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्कूल बंद कर दिया गया है। शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश दे दिया गया है।

Exit mobile version