spot_img

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta के गंदे-अश्लील वीडियो की होगी फोरेंसिक जांच, हनीट्रैप की आशंका

spot_img
- Advertisement -

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) को लेकर इन दिनों एक अश्लील वीडियो (porn videos) सुर्खियों में है। मंत्री ने इसको लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई है लेकिन अब इसमें नया मोड़ आया है। मामले की अब फोरेंसिक जांच (forensic investigation) कराई जाएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो चैटिंग वायरल होने के बाद सियासत तेज है। वीडियो वायरल होने के बाद आलाकमान सख्त है। केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने फोरेंसिंक जांच का निर्णय किया है।

- Advertisement -

जमशेदपुर पुलिस (Jamshedpur Police) ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। इस पर मुख्यालय से भी सलाह मांगी गई है। सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो को भोपाल के फोरेंसिक लैब भेजने के लिए पुलिस जल्द ही कोर्ट में अर्जी देगी।

- Advertisement -

इसके साथ ही, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मुश्किलें बढ़ गई है। बन्ना गुप्ता का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद आलाकमान सख्त है।

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से बात कर पूरे प्रकरण की जानकारी जुटायी। वायरल वीडियो की फोरेसिंक जांच कराई जाएगी। जमशेदपुर पुलिस ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी। वीडियो को भोपाल के फोरेसिंक लैब भेजने के लिए पुलिस की ओर से कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।

जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता से यूआरएल मांगा गया है। विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के यूआरएल की जांच की जाएगी। साथ ही वीडियो के वास्तविक यूआरएल की भी जांच होगी, ताकि उसके स्रोत का पता चल सके।

पुलिस सबसे पहले एफआईआर को कोर्ट भेजेगी ताकि जांच आगे बढ़ाई जा सके। पुलिस सूत्रों की मानें तो वैसे सभी लोगों से पूछताछ संभव है जिसने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Woman Death: जलती चिता से पुलिस ने उठाया विवाहिता का शव! पति के अफेयर से जुड़ा है मौत का रहस्य?

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्देशित किया है कि वीडियो क्लिप और यूआरएल के आधार पर जांच करें। साथ ही समुचित कानूनी कार्रवाई करें।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो वायरल होने के बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद जांच अधिकारी छानबीन में जुट गए हैं। पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया नारायण राव ने कहा कि वीडियो क्लिप और यूआरएल के आधार पर जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मामले में समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि वीडियो के वास्तविक यूआरएल की भी जांच होगी, ताकि उसके स्त्रोत का पता चल सके। पुलिस सबसे पहले एफआईआर को कोर्ट भेजेगी, ताकि जांच आगे बढ़ाई जा सके। इस मामले में वैसे लोगों से भी पूछताछ संभव है, जिसने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल किया है।

बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो का मामला दिल्ली आलाकमान तक पहुंच गया है। बताया गया है कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। वे अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौपेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar LPG News: एलपीजी-पेट्रोल-डीजल पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बड़ी बैठक, सरकार का 'बड़ा फैसला' आम लोगों को मिलेगी राहत!

फिलहाल खरगे कर्नाटक में हैं। इस वजह से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल तक सारी जानकारी पहुंचा दी गई है। बताया जा रहा है कि खरगे के दिल्ली लौटने के बाद अविनाश पांडेय और केसी वेणुगोपाल इस मुद्दे बातचीत करेंगे, उसके बाद ही कांग्रेस आगे का कदम उठाएगी।

इस बीच विधायक सरयू राय ने दावा किया है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता वायरल वीडियो मात्र 21 सेकेंड का है, जबकि पूरा वीडियो तकरीबन तीन मिनट का है, जिसमें दिखाया गया है कि मंत्री एक लड़की के साथ अश्लील बातें कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि- मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ अश्लील चैट करने वाली महिला के बिरसा नगर जोन 11 का गेट शाम 4 बजे खुला। 5 बजे वह अन्य 3 महिलाओं के साथ ह्वाइट वैगर-आर कार से कहीं निकल गई। कार उस फर्नीचर हाउस का ड्राईवर छोटू चला रहा था, जिसमें वह काम करती है। पुलिस सक्रिय रहती, तो वह युवती पकड़ में आ जाती।’

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि लगता है स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं। यह वीडियो भाजपा के सांसद ने जारी किया। उन्हें यह कैसे मिला इसकी भी जांच होनी चाहिए। इस प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा देते हैं, तो यह उनकी महानता होगी।

यह भी पढ़ें:  Rabri Devi Residence News: राबड़ी V/s सम्राट चौधरी, सरकारी बंगले पर क्यों छिड़ी जंग? CM Samrat ने क्यों कहा -24 घंटे के भीतर अपना झोला उठाकर चल देंगे!

वहीं, राजद के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि इस प्रकरण में भाजपा का षड्यंत्र नजर आता है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में अगर स्वास्थ्य मंत्री दोषी पाए जाते हैं तो निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में बन्ना गुप्ता कथित तौर पर किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो चैट करते नजर आ रहे हैं।

21 सेकेंड के इस वीडियो में महिला भी आपत्तिजनक हालत में है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी बन्ना गुप्ता और सरकार पर हमलावर है। मंत्री का इस्तीफा मांग रही है।

वहीं, राज्यपाल से भी बन्ना गुप्ता को मंत्रीपद से बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, झामुमो ने आशंका जताई है कि बन्ना गुप्ता हनीट्रैप का शिकार हुए हैं।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कि वायरल वीडियो में वे नहीं हैं। उनकी तस्वीर लगाकर किसी व्यक्ति ने अश्लील वीडियो वायरल की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकृत्य करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन पर कीचड़ा उछाला गया है। वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। इस तरह के आरोप से कुछ नहीं बिगड़ने वाला हैं। जांच के लिए एसएसपी से शिकायत की गई है। मामले की साइबर जांच करायी जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Monsoon Wheather News: भीषण गर्मी से राहत! बिहार में कब आएगा मानसून? एल नीनो की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

बिहार में 15 जून तक मानसून की दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत। हालांकि, एल नीनो के बढ़ते खतरे से अगस्त-सितंबर में कम बारिश की आशंका है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़#BiharMonsoon,#WeatherUpdate,#HeatwaveBihar

Patna Crime News: पटना हाई-प्रोफाइल मर्डर में बड़ा खुलासा, कारोबारी नवीन हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें सुराग, मकसद और साज़िश का पूरा मामला!

Patna Crime News: राजधानी पटना में कारोबारी नवीन कुमार की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारिक#PatnaCrime,#BusinessmanMurder,#BiharPolice

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! 288.16 करोड़ की 109 विकास योजनाओं की सौगात, सख़्त अल्टीमेटम!

मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 288 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने ऐलान किया कि 30 दिन में समस्या न सुलझी तो अधिका#MuzaffarpurNews,#BiharPolitics,#SamratChaudhary

Bihar Madrasa News: बिहार के मदरसों की होगी व्यापक जांच! शिक्षा विभाग ने सभी DM को भेजा अलर्ट, जांच समिति गठित, जानिए -कौन-कौन ...

बिहार सरकार ने राज्य के अनुदानित मदरसों की जांच के लिए हर प्रखंड में तीन सदस्यीय समिति बनाने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने फर्जीवाड़े पर सख्#BiharMadrasaNews,#BiharEducation,#MithileshTiwari