spot_img

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की खुदाई के दौरान मिली दो बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी

spot_img
- Advertisement -

हजारीबाग, 21 मार्च। सदर प्रखंड के गुरहेत पंचायत के बहोरनपुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा हो रही खुदाई के दौरान मिली दो बहुमूल्य मूर्तियां शनिवार की रात्रि चोरी हो गई। आज सुबह इसकी जानकारी जैसे ही मिली पूरे क्षेत्र में इसकी सूचना आग की तरह फैल गई। स्थानीय मुखिया महेश तिग्गा ने बताया कि मूर्तियों की चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने थाना प्रभारी एवं सदर विधायक मनीष जायसवाल को सूचना दी।  सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी। उन्होंने चोरी की घटना को निंदनीय बताया।

- Advertisement -

सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति ने बताया कि दो बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी की सूचना मिली है। सभी संभावित क्षेत्र में नाका लगा दिया गया है। खोजबीन जारी है। उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद है। कहां किस स्तर पर चूक हुई है, इसकी समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा में लगे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पुरातत्व स्थल पर प्राप्त मूर्तियां व अन्य अवशेष देखने आए पर्यटकों को मूर्तियों की चोरी की घटना की जानकारी मिलते निराशा हाथ लगी है। रांची से पहुंचे अमित कुमार सिन्हा एवं रचना ने बताया कि वे लोग यहां खुशी से मूर्तियां देखने पहुंचे थे, लेकिन मूर्तियों की चोरी हो जाने की सूचना ने उन्हें निराश किया है। यह राष्ट्रीय संपत्ति है। ऐसे में उसकी सुरक्षा जरूरी है। बहरहाल करीब 12 सौ वर्ष पूर्व इस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त मूर्तियों की सुरक्षा में लगे लोगों पर चोरी की घटना ने प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। अब ऐसे मामलों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि यहां से प्राप्त अवशेषों को संरक्षित किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...