spot_img

Ranchi: इस कोरोना संकट के दौर में आखिर क्यों रांची के पांच डॉक्टरों के खिलाफ होगी प्राथमिकी दर्ज

spot_img
- Advertisement -
रांची। रांची के सदर अस्पताल के डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर पर योगदान न करने के आरोप में बुधवार को जिला प्रशासन ने पांच चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।
रांची में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए काम करने की जिम्मेदारी जिन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर है, उनकी ओर से मनमानी की बात सामने आई है।
जिला प्रशासन के अनुसार कोविड-19 अस्पतालों में प्रतिनियुक्त होने के बावजूद कुछेक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से अपनी चिन्हित जगहों पर योगदान नहीं दिया जा रहा है। इसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने को मजबूर है।
इनके खिलाफ होगी प्राथिमिकी दर्ज
डॉक्टर नरेन्द्र तिवारी, डॉक्टर शिशिर विनायक, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, डॉक्टर हेमलता तिग्गा और डॉक्टर अनुजा साधना कच्छप उनमें शामिल है, जिनके खिलाफ जिला प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कराएगा।। इन चिकित्सकों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और दण्ड प्रक्रिया संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...