spot_img

…और जब आइजी आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, पढ़िए क्या हुआ इस हमले के बाद

spot_img
- Advertisement -

रांची। रांची के आइजी आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आवासीय परिषद में गाना-बजाना चल रहा था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हमले के बाद लोग ढोलक, झाल, मंजीरा छोड़कर भागे। इसके बावजूद कई लोग मधुमक्खियों के डंक के शिकार हो गए। इस दौरान परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पुलिसकर्मी और कई पदाधिकारी शनिवार को आइजी आवास में होली मना रहे थे। सब नाच-गान और एक दूसरे को रंग लगाने में व्यस्त थे। इस बीच मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों को इधर-उधर भागना पड़ा।

किसी ने कमरे में घुसकर अपने को बचाया। किसी ने भाग कर खुद को कार में बंद कर लिया। इधर-उधर भागने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी गिर गए। कुछ को हल्की चोटें भी लगी। वहीं कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था। सभी को नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।

होली खेलने निकले थे पुलिस के जवान

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा सबसे पहले काम ला एंड आर्डर और जनता की सुरक्षा है। उसमें से जो समय मिलता है, उसमें हम लोग सौहार्द के साथ होली मनाते हैं। इसमें हर समुदाय और धर्म के लोग होली मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस के जवान व कुछ अधिकारी रंग और गुलाल लेकर होली मनाने निकले थे। यह लोग अलग-अलग अधिकारियों के आवास पर जाकर गाना-बजाना कर रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अगले कुछ घंटों के लिए Power Cut, जानिए कब और कहां प्रभावित होगी बिजली?

Jale Power Cut: अगर आप जाले या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं...

समस्तीपुर मंडल का कमाल: रेलवे के मैकेनिकल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल कीं रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां

समस्तीपुर मंडल: अगर आपको लगता है कि सिर्फ ट्रेन चलाना ही बड़ी बात है,...

Darbhanga News: बाइक चोरी गली -गली, आतंक की एक रात और तीन गांवों से गायब हुईं 3 गाड़ियां

बाइक चोरी: जाले थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ता...