spot_img

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | Jharkhand News | …और साइकिल पर कोयला लादकर चल पड़े राहुल गांधी

spot_img
- Advertisement -

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | Jharkhand News …और साइकिल पर कोयला लादकर चल पड़े राहुल गांधी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पिछले दो दिनों से राहुल गांधी कोयलांचल से होकर गुजर रहे हैं। सोमवार को रामगढ़ से रांची जाने के क्रम में चुटूपालू घाटी में कोयला ढो रहे मजदूरों को देखकर राहुल गांधी ने अपने काफिले को रोक दिया।

- Advertisement -

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | यूं 2 फरवरी से शुरू यात्रा आज यहां साइकिल तक पहुंचा

झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से दो फरवरी को पाकुड़ से शुरू हुई थी। तीन फरवरी को वे बाबाधाम देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर,4 फरवरी को राहुल की यात्रा धनबाद और बोकारो में हुई। फिर राहुल गांधी 4 फरवरी की शाम को रामगढ़ निकल गए। वहीं रात्रि विश्राम किया। 5 फरवरी को राहुल गांधी की यात्रा फिर रामगढ़ से शुरू हुई। पढ़िए आज क्या हुआ…

- Advertisement -

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | मोदीजी इसे भी अपने पूंजीपति मित्रों को पकड़ा देंगे

राहुल गांधी ने बोकारो में रोड शो में कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार झारखंड के सभी स्टील कारखानों को भी बेच देगी। निजीकरण के नाम पर पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिटों) को चंद चहेते पूंजीपतियों के हाथ में देने का कुचक्र रचा जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। पीएसयू से लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलता है। पीएसयू हिन्दुस्तान की जनता की प्रापर्टी है। मोदीजी इसे भी अपने पूंजीपति मित्रों को पकड़ा देंगे।

- Advertisement -

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | यहां क्रांतिकारी टिकैत उमरांव सिंह व शेख भिखारी को फांसी दी गई थी

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत रामगढ़ पहुंचे जहां वह रामगढ़ चुट्टू पालू घाटी स्थिति फांसी स्थल भी पहुंचे। यहां क्रांतिकारी टिकैत उमरांव सिंह व शेख भिखारी को फांसी दी गई थी। राहुल गांधी ने इस दौरान दोनों को श्रद्धांजलि दी।

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | घाटी में कोयला लदी साइकिल को भी खींचा

इसी कड़ी में उन्होंने घाटी में साइकिल पर कोयला लाद कर ले जा रहे लोगों से बात की और कोयला लदी साइकिल को भी थोड़ी दूर खींचा। वहीं, इसपर कटाक्ष करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘स्टोव पर कोयला?

इस दौरान उन्होंने कोयला मजदूरों का दर्द बांटा और उनसे उनकी हालत के बारे में चर्चा की। राहुल गांधी ने कोयले से लदे साइकिल को भी कुछ दूर तक ले जाने में उनकी मदद की। न्याय यात्रा के दौरान रविवार की शाम भी गोला डीवीसी चौक पर मजदूरों के दर्द पर राहुल गांधी ने चर्चा की थी।

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | संसाधनों को निजी उद्योगपतियों के हाथों में मजदूर बेहाल

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार के रास्ते से दूर कर दिया है। देश के सारे संसाधनों को निजी उद्योगपतियों के हाथों में देकर ठेका पर मजदूर बहाल किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के खिलाफ वे लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं।

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओ को नहीं समझा जा सकता

उन्होंने कहा कि साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज़ 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है। बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओ को नहीं समझा जा सकता। इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा।

Bharat Jodo Nyaya Yatra News | Rahul Gandhi News | राहुल गांधी ने कहा था चाय गर्म करने के लिए स्टोव पर कोयला रखना पड़ता है, फिर ये आया

इससे पहले असम की धुबरी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था चाय गर्म करने के लिए स्टोव पर कोयला रखना पड़ता है। राहुल के इस वीडियो क्लिप को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था, ‘स्टोव पर कोयला? आपके आलू से सोना बनाने वाली बात से हम उबर ही रहे थे कि आपने स्टोव में कोयला डालकर हमे असमंजस में डाल दिया। आप होश मे तो हो?’

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...

नई ट्रायम्फ स्पीड 400: Royal Enfield Classic 350 को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Classic 350: भारतीय बाज़ार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का दबदबा सालों...