back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Jharkhand Political Crisis। Champai Soren | CM Of Jharkhand | बिहार और झारखंड…चट-पट…खट-पट…सवाल तो करेंगे ही नए-नए चंपई सोरेन

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

jharkhand political crisis। Champai Soren | CM of Jharkhand | बिहार और झारखंड…चट-पट…खट-पट…सवाल तो करेंगे ही नए-नए चंपई सोरेन| रांची से बड़ी खबर आ रही है जहां उलट-पुलट और बड़ी सियासी संकट से उबरता झारखंड एक नई सरकार की ओर अग्रसर है।

- Advertisement -

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | चंपई सोरेन और कुहासे की धुंध, विपक्ष की गहमागहमी

कुहासे की धुंध से हैदराबाद नहीं जाने के बीच विधायकों की हुई परेशानी, विपक्ष की गहमागहमी लगा कि कहीं सरकार बदल ना जाए लेकिन अब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बीती रात चंपई सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित कर दिया है।

- Advertisement -

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | सवाल उसी खट-पट और चट-पट पर आन टिकी है, जहां झारखंड में नई सरकार के गठन का लंबा इंतजार

मगर सवाल उसी खट-पट और चट-पट पर आन टिकी है, जहां झारखंड में नई सरकार के गठन का लंबा इंतजार। विधायकों को बचाए रखने की जद्दोजहद। लंबी फेहरिस्त कि कहीं विधायकों की ही खरीद-फरोख्त ना हो जाए।

- Advertisement -

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | नए नेता चंपई सोरेन को यहां तक कहना पड़ा कि राजभवन को अब नींद से जगना चाहिए

आखिरकार  झारखंड विधायक दल के नए नेता चंपई सोरेन को यहां तक कहना पड़ा कि राजभवन को अब नींद से जगना चाहिए। मगर, बिहार में बहार देखिए। पूरी स्क्रिप्ट पहले से रटी-रटाई। रविवार को नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं। कुछ ही घंटे के बाद उन्हें नई सरकार बनाने के लिए राज्यपाल का न्यौता मिल जाता है। लेकिन, ये झारखंड है जय जोहार, यहां की स्थिति अलग दिख रही।

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | मगर शपथ के लिए बुलावा नहीं भेजना क्या था…

चंपई सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन प्राप्त होने के बाद भी राज्यपाल ने अगले दिन भी शपथ ग्रहण के लिए बुलावा नहीं भेजा। करीब 16 घंटे तक राजभवन से बुलावा मिलने का इंतजार। आखिरकार पत्र लिखने की मजबूरी।इस पत्र में चंपई सोरेन ने राज्यपाल से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए उन्हें बुलाया जाए. चंपई सोरेन ने यह भी कहा है कि राज्यपाल अगर संतुष्ट होना चाहें तो सभी 43 विधायक राजभवन पहुंच सकते हैं।

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | राज्यपाल के गेट पर खड़े रहे, घंटों बीत गए, असमंजस जस की तस

पत्र में चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ही मेरे नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है। हमने 47 विधायकों के समर्थन के दावे और 43 विधायकों की साइन का समर्थन पत्र आपको सौंपा है। 43 विधायक बुधवार को राजभवन के गेट के बाहर भी खड़े थे। पिछले 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार नहीं है। इससे असमंजस की स्थिति है।

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | आखिरकार इस 26 घंटे में हुआ क्या, किया क्या गया

नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के शपथ के लिए बुलावे मात्र में झारखंड को लगभग 26 घंटे का समय लग गया। वहीं झारखंड के पड़ोसी बिहार में सुबह इस्तीफा और शाम तक तो शपथ ग्रहण के साथ नई सरकार का भी गठन हो गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher News: अब सिर्फ पढ़ाएंगे बिहार के शिक्षक, कागजी कामों से मिली 'आज़ादी'!

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | 31 जनवरी की रात जांच एजेंसी ने सोरेन को गिरफ्तार किया था

वहीं, भूमि घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सोरेन को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है। 31 जनवरी की रात जांच एजेंसी ने सोरेन को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar International Parcel Service: अब बिहार से सीधे विदेश भेजें पार्सल, 9000 डाकघरों में मिलेगी सुविधा

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए, सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आ गए

भूमि घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी गई है। हेमंत सोरेन के वकील से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए, सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आ गए। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने जेल में बंद झामुमो नेता हेमंत सोरेने की याचिका पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई की।

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | चंपई ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे शपथ लेंगे

मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के 26 घंटे बाद गुरुवार रात 11 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया गया था। उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके साथ ही चंपई को मुख्यमंत्री मनोनीत किया। रात 11:15 बजे दोनों नेता राजभवन से बाहर आए। इस दौरान चंपई ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें:  लोकसभा में 'भारत बेचने' के आरोप पर घमासान: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी Speech पर पलटवार, 'कोई माई का लाल...'

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा

बताया जाता है कि चंपई सोरेन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह का समय नहीं बताया गया है लेकिन उन्हें दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। झारखंड में विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन ने गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया है।

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | 23 वर्षों में 11 बार मुख्यमंत्री बदले, अबकी बार दो डिप्टी सीएम

प्रदेश में 23 वर्षों में 11 बार मुख्यमंत्री बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन रघुवर दास इकलौते सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। आज चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि दो डिप्टी सीएम होंगे।

Jharkhand Political Crisis | Champai Soren | CM Of Jharkhand | हेमंत सोरेन कस्टडी में, तीन जज, स्पेशल बेंच

ED को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड गुरुवार को नहीं मिली। कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। कोर्ट आज रिमांड पर फैसला सुनाएगी। इस मामले में कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। 3 जजों की स्पेशल बेंच हेमंत की याचिका पर सुनवाई करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jio 5G Plans: जियो के नए किफायती 5G प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल

Jio 5G Plans: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी...

Traffic Rules: जानिए चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने के क्या हैं नियम और इसका आपकी सुरक्षा पर प्रभाव!

Traffic Rules: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो गाड़ी चलाते समय...

Maithili Language: अब हर स्कूल में गूंजेगी मैथिली की ‘मिठास’! 8वीं तक पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी

Maithili language: जैसे आंगन में बच्चों की किलकारी गूंजती है, वैसे ही शिक्षा की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें