back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

कोडरमा : ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद 10 बोरे गांजे की कीमत 15 लाख, दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कोडरमा,देशज न्यूज।  कोडरमा पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद 10 बोरा गांजा की कीमत 15 लाख से अधिक बताई जाती है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने रविवार को चंदवारा थाना में प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी दी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक (पीबी23जे 7541) को मदनगुण्डी के पास रोककर जांच की गई। ट्रक की तलाशी के दौरान डाले में बने एक विशेष बॉक्स से 10 बोरे में रखे लगभग 247 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है। अवैध गांजे को ट्रक में बने विशेष बॉक्स में काफी चतुराई के साथ छुपाकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने इसकी सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी।

- Advertisement -

मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार ने गिरफ्तार चालक व उप चालक से गांजा के संबंध में पूछताछ की। इस बाबत कोई कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शमशाद खान, फतेहगढ़ (पंजाब) और गुरमीत सिंह, फरीदकोट (पंजाब) शामिल हैं।

- Advertisement -

एसपी श्री वकारीब ने बताया कि गांजा को उड़ीसा के संबलपुर से आगे सोनपुर से लोड कर बिहार शरीफ ले जा रहे थे। उक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार लोगों के पास से 2 मोबाइल और 8 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। यहां उल्लेखनीय हो कि जिले में कई लोगों द्वारा अवैध तरीके से गांजा का व्यवसाय करने की जानकारी मिली है। बिहार के कई इलाकों में भी कोडरमा होकर गांजा की सप्लाई की जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिद्धांत चतुर्वेदी: जब स्कूल में लुक को लेकर उड़ता था मजाक, बोले – बालों को स्ट्रेट करने की करता था कोशिश

Siddhant Chaturvedi News: बॉलीवुड के चमकते सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो...

JEE Main जनवरी सत्र के परिणाम: कोटा ने फिर लहराया सफलता का परचम, 7 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित जेईई-मेन्स जनवरी सत्र के नतीजों ने...

जियो प्लान: ₹5 प्रतिदिन में पाएं साल भर की टेंशन फ्री वैलिडिटी, जानें इस प्लान के फायदे

Jio Plan: भारत के टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, जियो ने एक...

अजीत पवार विमान दुर्घटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री की मौत का रहस्य, CBI जांच की मांग पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

अजीत पवार विमान दुर्घटना: महाराष्ट्र की सियासत में एक विमान हादसे ने गहरी साजिश...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें