back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

रांची: शनिवार की सुबह स्कूल जा रही छात्रा को सरेआम अपराधियों ने किया अगवा, सनसनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
रांची, देशज न्यूज। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बागान की रहने वाली एक स्कूली छात्रा का शनिवार सुबह अपहरणकर्ताओं ने मारुति वैन से अपहरण कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान छात्रा को अपराधियों ने जबरन अगवा कर लिया। छात्रा को अपहरण करते पीछे से आ रही काली नगर की दूसरी छात्रा ने देखा, जिसके बाद वह भाग कर अपने घर गई और परिजनों को घटना की सूचना दी ।
सूचना मिलने के बाद नामकुम थानेदार प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली । मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ झा मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। एसपी (ग्रामीण) ने बताया, छात्रा को सकुशल बरामद करने के लिए छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अपहरण के बाद सीमावर्ती इलाके को सील कर दिया गया है। जमशेदपुर व रांची रिंग रोड की तरफ जाने वाले हर रास्ते में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वैन सिल्वर कलर की बताई जा रही है।रांची: शनिवार की सुबह स्कूल जा रही छात्रा को सरेआम अपराधियों ने किया अगवा, सनसनी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धुरंधर 2 के सेट पर लापरवाही का तांडव: क्या वर्कर्स की जान की कीमत कुछ भी नहीं?

Dhurandhar 2 News: मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Madhubani News: खेल-खेल में कार में हुए कैद, 10 घंटे तक अटकी रहीं 2 मासूमों की सांसें, फिर पुलिस ने रचा इतिहास

Madhubani News: जब उम्मीद की डोर टूटने लगती है और सांसे थमने लगती हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें