spot_img

नेपाल से दो दिन पहले दुमका पहुंचे 26 में से 17 मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव

spot_img
- Advertisement -
दुमका। नेपाल से 22 मई की रात दुमका वापस लौटे 26 में से 17 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
भारत की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही सभी मजदूरों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था, जिनमें से पांच मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। उनको रेड क्राॅस सोसायटी के एंबुलेंस से दुमका लाया गया था, जबकि 21 मजदूरों को बस से दुमका लाया गया।
इन्हें हिजला के कोविड केयर सेंटर में रखा गया था और ट्रूनेट जांच के लिए सभी का सैम्पल लिया गया था क्योंकि रैपिड एंटीजन टेस्ट के निगेटिव रिपोर्ट को कंफर्म नहीं माना जाता है। ट्रूनेट जांच में 12 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं जो जिले के रामगढ़ प्रखण्ड के रहने वाले हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने बताया कि नेपाल से दुमका वापस लौटे पांच मजदूर पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे जिसे रविवार को पोर्टल पर अपलोड किया गया, जबकि ट्रूनेट जांच में पॉजिटिव पाये गये 12 मजदूरों का डिटेल सोमवार को अपलोड किया गया है।
उन्होंने बताया कि निगेटिव जांच रिपोर्ट वाले नौ मजदूरों को भी अभी एक सप्ताह तक क्वारंटाइन रखा जायेगा। वह अपने घर अभी नहीं जा सकेंगे।Labours Come form nepal
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...