spot_img

लालू यादव की रजाई और तकिया ले गए चोर!

spot_img
- Advertisement -

रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद प्रमुख और कई घोटालों में फिलहाल मंडलकारा में बंद लालू यादव के साथ एक और अजीब बात हो गई। दरअसल, उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स की ओर दी गई रजाई, गद्दा और तकिए गायब हो गए। मामला सामने आने के बद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लालू यादव की सुरक्षा में तैनात दस पुलिसकर्मियों को शोकॉज किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू यादव जब रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे, उस समय लालू की सुरक्षा में रांची पुलिस के दस पुलिसकर्मी तैनात थे। तब रिम्स की ओर से उन्हें गद्दा, रजाई, तकिया और चादर दिए गए थे। बाद में लालू यादव को इलाज के लिए रिम्स से दिल्ली भेज दिया गया। लालू की सुरक्षा में तैनात जवान वापस जाते समय रिम्स से मिले गद्दा, रजाई और तकिया समेत अन्य सामानों को अपने साथ ले गए। रिम्स प्रबंधन ने जवानों से कई बार तकिया, गद्दे और चादर की मांग की, लेकिन उन्होंने नहीं लौटाए। इसके बाद रिम्स प्रशासन ने रांची के एसएसपी को तकिया और गद्दा वापस दिलाने के लिए पत्र भेजा है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने जवानों को जवाब तलब किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...