spot_img

मदर्स डे पर मां की ममता शर्मसार,रांची में एक मां ने हथियार से की 4 साल के बेटे की हत्या

spot_img
- Advertisement -
रांची, देशज न्यूज। राजधानी रांची में मदर्स डे पर ममता शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू कॉलोनी में एक मां ने खुद अपने 4 साल के बच्चे की धारदार हथियार से  हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस घटना में घायल हुए पति की भी मौत हो गई। फिलहाल महिला फरार है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार न्यू कॉलोनी में रहने वाले लुकस गुड़िया और उसकी पत्नी सुषमा गुड़िया में शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई ।
मदर्स डे पर मां की ममता शर्मसार,रांची में एक मां ने हथियार से की 4 साल के बेटे की हत्याबात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट हो गई इसके बाद दोनों सोने चले गए इसी क्रम में सुषमा गुड़िया ने धारदार हथियार से अपने 4 साल के बेटे अमित की हत्या कर दी । इस दौरान बीच बचाव में आए लुकस पर भी उसने धारदार हथियार से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार सुबह करीब 5:00 बजे घर से चिल्लाते हुए वह बाहर निकला तब मौके पर आसपास के लोग जमा हुए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा। लेकिन वहां पहुंचने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर दंपती के बीच झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले शराब के नशे में लुकस गुड़िया ने पत्नी की पिटाई भी की थी।  पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम हर एक पहलू की जांच कर रही है।
घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त कर लिया गया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं। बताया जाता है कि लुकस गुड़िया राजमिस्त्री का काम करता था। वह 3 माह से भाड़े के मकान पर रहता था।
सूत्रों ने बताया कि पत्नी को पति पर किसी और महिला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है शीघ्र ही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...