back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

JSSC-CGL News | नीरज सिन्हा ने JSSC अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव दो बेटों समेत SIT की गिरफ्त में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

JSSC-CGL News | नीरज सिन्हा ने JSSC अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव दो बेटों समेत SIT की गिरफ्त में….खबर बड़ी है जहां…

- Advertisement -

JSSC-CGL News | नीरज सिन्हा ने इस्तीफे के संबंध में कहा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। नीरज सिन्हा ने इस्तीफे के संबंध में कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। इधर, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव दो बेटों समेत SIT की गिरफ्त में जा चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

JSSC-CGL News | 27 सितंबर 2023 को बने थे चेयरमैन

जानकारी के अनुसार, झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष बनाया गया था। 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नीरज सिन्हा JSSC के चेयरमैन नियुक्त हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro Municipal Election 2026: बोकारो में मीडिया पर प्रशासन का 'पहला पहरा', प्रत्याशियों की खबर में अब नहीं होगा इस चीज़ का जिक्र!

JSSC-CGL News | JSSC-CGL पेपर लीक मामले में

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में सरकार ने जांच के लिए SIT का गठन किया है। एसआईटी के गठित होने के बाद 2 दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसमें एक झारखंड विधानसभा के अवर सचिव शमीम भी शामिल हैं।

JSSC-CGL News | SIT की टीम को सूचना मिली थी कि

SIT की टीम को सूचना मिली थी कि शमीम पेपर लीक मामले में शामिल हैं। इसके बाद SIT की टीम लगातार शमीम को फॉलो कर रही थी। पुख्ता सबुत मिलने के बात SIT ने शमीम के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी में SIT को कई पुख्ता सबुत मिले हैं। इसके आधार पर बाद में उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

JSSC-CGL News | कल खबर आयी थी कि

कल खबर आयी थी कि JSSC-CGL पेपर लीक मामले में गिरफ्तार विधानसभा के अवर सचिव शमीम और उनके दोनों बेटों को SIT रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच टीम तीनों से ये जानने की कोशिश करेगी कि JSSC-CGL पेपर लीक मामले के तार कहां-कहां से जुड़े हुये हैं।

JSSC-CGL News | SIT ने तीनों के मोबाइल फोन चेक

मिली खबर के मुताबिक SIT ने तीनों के मोबाइल फोन चेक करने के बाद तीनों को रिमांड पर लेने का निर्णय लिया है। बता दें कि अब तक जांच में JSSC-CGL पेपर लीक मामले के तार पटना और चेन्नई से जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  Bokaro Municipal Election 2026 की बजी रणभेरी: दूसरे रेंडमाइजेशन में 1110 कर्मियों की लगी ड्यूटी, जानें कैसे होगी पारदर्शी वोटिंग

JSSC-CGL News | अवर सचिव  के दामाद के ठिकानों पर

पटना में SIT की टीम ने अवर सचिव शमीम के दामाद के ठिकानों पर कुछ दिनों पहले छापेमारी की थी। लेकिन वे फरार मिले। शमीम के दामाद पर आरोप है के मुख्य सरगना तक पैसा उन्हीं के जरिये पहुंचाया जाता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jio 5G Plans: जियो के नए किफायती 5G प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल

Jio 5G Plans: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी...

Traffic Rules: जानिए चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने के क्या हैं नियम और इसका आपकी सुरक्षा पर प्रभाव!

Traffic Rules: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो गाड़ी चलाते समय...

Maithili Language: अब हर स्कूल में गूंजेगी मैथिली की ‘मिठास’! 8वीं तक पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी

Maithili language: जैसे आंगन में बच्चों की किलकारी गूंजती है, वैसे ही शिक्षा की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें