spot_img

RACHI NEWS- डिप्टी CM पर कांग्रेस से रार के बीच हेमंत सोरेन ने संभाली झारखंड की कमान

spot_img
- Advertisement -

11वें मुख्यमंत्री पद के तौर पर हेमंत सोरेन ने ली शपथ-Panchayat Times

11वें मुख्यमंत्री पद के तौर पर हेमंत सोरेन ने ली शपथ


रांची. (Deshaj News) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन Hemant Soren ने रविवार को मोरहाबादी मैदान में 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हेमंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव, पाकुड़ से कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम मंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम पर झामुमो और कांग्रेस के बीच देर रात तक खींचतान के कारण अब 15 जनवरी के बाद अन्य विधायक शपथ लेंगे।

- Advertisement -


जानकारी के मुताबिक, हेमंत मंत्रिमंडल के बचे मंत्रियों के नाम पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक, 30 दिसंबर को दिल्ली में बुलाई गई एक बैठक में मंत्रियों के नाम पर गठबंधन के नेताओं में सहमति बन सकती है. इसके बाद अन्य मंत्री 15 जनवरी के बाद पद एवं गोपनियता की शपथ लेंगे।

- Advertisement -

हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी। हेमंत के पिता शिबु सोरेन भी 3 बार राज्य के सीएम रहे हैं. तीनों कार्यकालों में वह सिर्फ 10 महीने 5 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, जो हेमंत के एक कार्यकाल से काफी कम है।

- Advertisement -

यह था झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम

RACHI NEWS- डिप्टी CM पर कांग्रेस से रार के बीच हेमंत सोरेन ने संभाली झारखंड की कमान
RACHI NEWS- डिप्टी CM पर कांग्रेस से रार के बीच हेमंत सोरेन ने संभाली झारखंड की कमान

झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 47 सीट हासिल की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली है, जबकि 3 सीट हासिल करने वाली बाबूलाल मरांडी की झाविमो भी गठबंधन सरकार को समर्थन दे रही है. बीजेपी को चुनाव में 25 सीट मिली जबकि आजसू को 2 सीटें हासिल हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...