spot_img

काम दिलाने के बहाने आठ नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे दलालों को दबोचा, महिला समेत दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -
रांची। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की नन्हें फरिस्ते और मेरी सहेली की टीम ने आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। साथ ही दो दलालों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लड़कियों को शुक्रवार को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।
आरपीएफ के अनुसार इन सभी लड़कियों ने एक दिन पूर्व अलग-अलग समय में दलालों के साथ रांची स्टेशन में प्रवेश किया था।
चाइल्ड लाइन को सौंपी गई तीन नाबालिग लड़कियां गुमला की और पांच छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। शक होने के आधार पर आरपीएफ की मेरी सहेली और नन्हे फरिश्ते की टीम ने दोनों दलालों को गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।
इसमें सब इंस्पेक्टर सुनीता पन्ना, उप-निरीक्षक सुनीता तिर्की, महिला कॉन्स्टेबल शिवानी, संगीता कच्छप सहित फरिश्ते टीम तथा मेरी सहेली रांची उप-निरीक्षक अनीता गोदारा महिला कॉन्स्टेबल शीतल, रितु रानी ने योगदान दिया।
बताया गया है कि संयुक्त रूप से जांच के दौरान स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति के साथ तीन नाबालिग लड़कियां प्रवेश करते देखी गयी।
शक होने पर उन लोगों को गेट के पास ही रोक लिया गया। पूछताछ करने पर लड़कियों को ले जा रहे व्यक्ति ने अपना पता बहार थाना बोलबा पिरियापोच, जिला सिमडेगा का बताया। उसने यह भी बताया कि सभी सिमडेगा के रहने वाले हैं। वह तीनों नाबालिग लड़कियों को दिल्ली में काम दिलाने के लिए ले जा रहा था।
इसके बाद तीनों नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की गई। लड़कियों ने बताया कि वह व्यक्ति उन्हें दिल्ली काम दिलाने के लिए लेकर जा रहे हैं। उस व्यक्ति को नहीं जानते हैं और ना ही उनका कोई रिश्ता है। अभी पूछताछ चल ही रही थी कि एक अन्य महिला के साथ पांच लड़कियां स्टेशन में प्रवेश करते देखी गईं।
संदेह होने पर उन सभी से पूछताछ की गई तो लड़कियों ने अपना पता जिला-जसपुर छत्तीसगढ़ का बताया। साथ ही बताया कि जो महिला साथ है वह उन्हें काम दिलाने के लिए दिल्ली ले जा रही थी।
महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना पता थाना महरौली दक्षिणी दिल्ली और स्थायी पता ग्राम महुआडीह, थाना नवाडीह, जिला गुमला बताया।
पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में एएचटीयू थाना गुमला तथा सिमडेगा को सूचना दी गई। सभी नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्हें रेलवे चाइल्ड लाइन रांची में सही सलामत अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...