spot_img

बालू और स्क्रैप कारोबारी देबू दास की गैंगवार में पहले पीठ में अपराधियों ने घोंपा चाकू, फिर गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

रायकेला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोहित उद्योग के समीप गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे बालू कारोबारी सह स्क्रैप व्यापारी देबू गोस्वामी दास को अपराधियों ने गोली मार दी । गंभीरावस्था में उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोली देबू दास के सीने में लगी। बताया जाता है कि गोली मारने के बाद अपराधियों द्वारा उसके पीठ पर चाकू से भी वार किया गया था।

- Advertisement -

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

घटना के बाद मौके पर सदलबल पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधी का टोपी और एक चप्पल बरामद किया जो सम्भवतः घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने के क्रम में छूट गया था। देबू दास की भी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। कई मामलों में वह जेल भी जा चुका है। हाल में ही वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल से छूटकर आया था।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

पुलिस के अनुसार, पूर्व में पवन सिंह हत्याकांड एवं गम्हरिया के व्यवसायी विश्वकर्मा फर्नीचर के मालिक की हत्याकांड में भी उसकी संलिप्तता पाई गई थी। फिलहाल वह बालू सप्लाई, स्क्रैप व्यवसाय तथा ट्रांसपोर्टिंग व्यवसाय का भी काम करता था। पुलिस के अनुसार, मामला गैंगवार से जुड़ा होने की संभावना है, जिसकी जांच की जा रही है।

बीजेपी और मुकेश सहनी…अब दुआ-सलाम बंद! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अगले कुछ घंटों के लिए Power Cut, जानिए कब और कहां प्रभावित होगी बिजली?

Jale Power Cut: अगर आप जाले या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं...

समस्तीपुर मंडल का कमाल: रेलवे के मैकेनिकल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल कीं रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां

समस्तीपुर मंडल: अगर आपको लगता है कि सिर्फ ट्रेन चलाना ही बड़ी बात है,...

Darbhanga News: बाइक चोरी गली -गली, आतंक की एक रात और तीन गांवों से गायब हुईं 3 गाड़ियां

बाइक चोरी: जाले थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ता...