spot_img

शादी शुदा महिलाएं किराए के मकान में चलाती थी जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक अवस्था में एक युवक के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

 सभी पैसे की लालच में इस धंधे में शामिल हो गई, अब मकान मालिक भी शक के घेरे में 

गुमला। गुमला पुलिस ने नगर से सटे बेहराटोली बस्ती में एक किराये के मकान में छापेमारी कर चार महिलाओं और एक पुरूष को जिस्मफरोशी के आरोप में धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि इस किराये के मकान में काफी दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। छापामारी का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार स्वयं कर रहे थे। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि बेहराटोली स्थित एक मेडिकल हॉल के समीप एक किराए के मकान में चार महिलाएं रहती है, जो सेक्स रैकेट का धंधा चलाती है।
सूचना के आधार पर थानेदार मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने दोपहर दो बजे उस घर में धावा बोला। उस समय मकान के अंदर एक युवक मौजूद था, जो आपत्तिजनक स्थिति में था। पुलिस सभी लोगों को पकड़ कर थाना ले आई हैं। जब युवक से नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रकाश साहू बताया और वह बसिया प्रखंड के बनई गांव का रहने वाला है।
थानेदार ने बताया कि सभी महिलाएं शादी-शुदा हैं। मगर ये सभी पैसे की लालच में इस धंधे में शामिल हो गई।  महिलाएं घाघरा, आंजन, खोरा व सिसई की रहने वाली हैं। फिलहाल घर मालिक को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...