back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

झारखंड की राजधानी रांची कोरोना मामले में चिंता का केंद्र, कुल 146 मरीजों में से 79 अकले रांची में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। यह संख्या राज्य भर के जिलों में सबसे अधिक है। हाल यह है कि राज्य में कुल सक्रिय 146 मरीजों में से 79 अकले रांची में हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रदेश की राजधानी में अब तक कुल 85 हजार. 594 पॉजिटिव केस आए, जिनमें से 83 हजार, 926 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इन 24 घंटों में राजधानी के अस्पतालों से सिर्फ पांच मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

- Advertisement -

राजधानी में इन 14 के साथ पूरे राज्य में कोरोना के 21 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 14 के अलावा, बोकारो और जामताड़ा से दो- दो, जबकि चतरा , खूंटी और साहिबगंज से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है। संतोष की बात है कि राज्य में इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शनिवार को बताया गया कि कोरोना से 14 लोग स्वस्थ हुए हैं।

राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब तीन लाख,47 हजार, 815 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 537 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 132 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। राज्य में कुल एक करोड़, 31 लाख, 06 हजार, 657 सैंपल की जांच की गयी ।

इनमें से फिलहाल, कोरोना के 146 सक्रिय केस हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सूर्य ग्रहण 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर ग्रहण का गहरा प्रभाव

Surya Grahan 2026: ब्रह्मांड की अलौकिक घटनाओं में सूर्य ग्रहण का विशेष स्थान है,...

दमदार Tablet Comparison: Xiaomi Pad 8 Pro बनाम OnePlus Pad 3 में कौन बेहतर?

Tablet Comparison: नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं और दुविधा में हैं कि...

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में बरपाया कहर, 8 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

Mohammed Shami: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी का जलवा ऐसा रहा कि...

जेईई मेन 2026 सेशन-1 का परिणाम घोषित, 12 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बहुप्रतीक्षित जेईई मेन 2026 सेशन-1 के परिणाम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें